मोहम्मद साबिर | Aug 10, 2025, 08:43 PM IST
1.टिफिन सर्विस

आप 10,000 रुपये में टिफिन सर्विस का बिजनेस खोल सकते हैं. अगर आप खुद खाना बनाना जानते हैं या आपके घर में कोई बढ़िया खाना बनाता है, तो ये बिजनेस आपके लिए ही है. टिफिन सर्विस में घर का खाना बनाकर आसपास लोगों को टिफिन सप्लाई कर सकते हैं.
2.अचार और पापड़ का बिजनेस

ये बिजनेस आपके लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है, जिससे आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं. इसमें आपको घर पर ही अचार और पापड़ बनाकर बेच सकते हैं. इसमें आप ऑनलाइन और ऑफलाइन बेच सकते हैं. ये बिजनेस महिलाओं के लिए असरदार साबित होगा.
3.सिलाई और कढ़ाई

आप अगर सिलाई या कढ़ाई जानते हैं, तो आप इससे अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं. इस बिजनेस को आप तेजी से बढ़ा भी सकते हैं. इसमें कपड़ों की सिलाई या कढ़ाई करके अच्छी कमाई कर सकते हैं.
4.मेहंदी लगाने का बिजनेस

मेहंदी लगाने के बिजनेस में आपके 10,000 रुपये भी नहीं खर्च होंगे. इसमें आपको सिर्फ मेहंदी लेनी है और थोड़ा प्रचार करना होगा. ये बिजनेस पुरुष और महिलाए दोनों के लिए ही है. शादी, पार्टी समेत कई जगहों पर महिलाएं मेहंदी लगाना पसंद करती हैं. इसमें आप एक विसिट पर काफी अच्छी कमाई कर सकते हैं.
5.मोबाइल एक्सेसरीज का बिजनेस

अगर आप 10,000 के तक तगड़ा बिजनेस करना चाहते हैं और आपको मार्केट का अच्छा अनुभव है, तो ये आपके लिए है. इसमें आप मोबाइल एक्सेसरीज बेच सकते हैं, जिसका थोक रेट काफी कम रहता है और मार्केट में महंगा बिकता है. इसमें आप मोबाइल कवर, स्क्रीन गार्ड, चार्जर और हैंडफ्री समेत कई चीजे बेच सकते हैं.