Advertisement

बढ़ाना चाहते हैं अपना क्रेडिट कार्ड स्कोर, अपनाएं ये 10 तरीके; तुरंत मिलेगा फायदा

आज के समय में क्रेडिट कार्ड हर इंसान के पास है. लेकिन कई लोग ऐसे हैं, जो समय पर क्रेडिट कार्ड बिल नहीं भर पाते हैं और उनका क्रेडिट कार्ड स्कोर भी खराब हो गया है. इसी वजह से आज हम उनते लिए ये 10 टिप्स लेकर आए हैं, जिससे उनका सिबिल स्कोर तुरंत बढ़ जाएगा.

मोहम्मद साबिर | Aug 05, 2025, 09:09 PM IST

1.हर महीने समय से भरे अपना बिल

हर महीने समय से भरे अपना बिल
1

अगर क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो आपको सबसे अपना बिल समय के साथ भरना चाहिए. इससे आप ब्याज देने से भी बचेंगे और साथ ही क्रेडिट स्कोर भी बढ़ेगा. 
 

Advertisement

2.बिल भरने के लिए रिमाइंडर सेट करें

बिल भरने के लिए रिमाइंडर सेट करें
2

अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं और आप के दिमाग से बिल भरने की तारीख निकल जाती है, तो आपको सबसे पहले रिमाइंडर सेट करना होगा, जिससे आप समय पर बिल भर सकेंगे. 
 

3.अपने खर्च पर भी रखे नजरे

अपने खर्च पर भी रखे नजरे
3

अगर आपको अपना क्रेडिट स्कोर सही करता है, तो उसके लिए आपको अपने खर्चों पर भी ध्यान रखना होगा. क्योंकि आप फीजूल खर्च करने से बच सकते हैं. इसके लिए कई बैंक ने इसके लिए ऐप बनाए हुए हैं. 
 

4.क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो

क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो
4

क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो का मतलब बै कि आपके क्रेडिट कार्ड की जो लिमिट है, उसमें से आप कितनी राशि का इस्तेमाल करते हैं. इसका क्रेडिट स्कोर पर काफी असर पड़ता है. इसमें आप 30 प्रतिशत तक रेश्यो रख सकते हैं. 
 

5.कई क्रेडिट कार्ड रखने से बचे

कई क्रेडिट कार्ड रखने से बचे
5

हालांकि अलग-अलग यानी की क्रेडिट कार्ड रखने के फायदे हैं, लेकिन उसके लिए आपको काफी दिमाग लगाना पड़ सकता है. इससे अच्छा है कि अगर आपको नया कार्ड लेने की जरूरत नहीं पड़ रही है, तो फर्जी कई कार्ड न बनाएं. 
 

6.लागत और शुल्क की करें पहचान

लागत और शुल्क की करें पहचान
6

अगर आप क्रेडिट कार्ड रखे हैं, तो सबसे पहले आप अपने कार्ड का उपयोग करने वाली लागत को अच्छी तरह समझ लें. क्योंकि इसमें सालाना शुल्क, विलंब शुल्क और इंटरनेशनल लेनदेन शुल्क पर सोचने की संभावना है. अगर आप जागरूक होते हैं, तो आपको सही कार्ड चुनने में मदद मिलेगी. 
 

7.कैशबैक और रिवॉर्ड को अधिकतम करें

कैशबैक और रिवॉर्ड को अधिकतम करें
7

कई क्रेडिट कार्ड में लॉयल्टी पॉइंट, कैश बैक या रिवॉर्ड शामिल होंगे. ऐसे में अपने क्रेडिट कार्ड का उपयोग उन खरीदारी के लिए करें, जो कैशबैक या रिवॉर्ड के लिए योग्य होते हैं. 
 

8.भरोसेमंद साइट पर कार्ड का करें उपयोग

भरोसेमंद साइट पर कार्ड का करें उपयोग
8

आपको ये सुनिश्चित करना होगा कि आप भरोसेमंद विक्रेताओं के साथ काम कर रहे हैं या नहीं. चाहे आप ऑफलाइन या ऑनलाइन हो. क्योंकि आज के दौर में धोखाधड़ी काफी बढ़ गई है. इसमें ऑनलाइन कार्ड का इस्तेमाल करने से पहले आप उस साइट या वेबसाइट को अच्छी तरह देख लें.
 

9.क्रेडिट कार्ड की रिपोर्ट पर रखे नजर

क्रेडिट कार्ड की रिपोर्ट पर रखे नजर
9

आपको अपने क्रेडिट कार्ड की रिपोर्ट पर नजरे बनाए रखनी चाहिए. क्रेडिट रिपोर्ट की समीक्षा करके किसी भी विसंगति या अनधिकृत गतिविधि की पहचान कर सकते हैं और समस्याओं को तुरंत ठीक करने से आप शिकायत कर सकते हैं. 
 

10.अपने आप को करें शिक्षित

अपने आप को करें शिक्षित
10

वित्तीय शिक्षा के लिए नवीनतम उपकरणों और संसाधनों से अपडेट रहें. क्रेडिट कार्ड के उपयोग की बारीकियों को समझने से आप सामान्य नुकसान से बच सकते हैं और बेहतर निर्णय ले सकते हैं.
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement