Abhay Sharma | Aug 09, 2025, 05:41 PM IST
1.CIBIL स्कोर

CIBIL स्कोर का अच्छा होना सभी के लिए बेहद जरूरी है. क्योंकि उच्च स्कोर वाले लोगों को कम ब्याज दरों पर और जल्दी बैंक लोन मिल जाता है. वहीं दूसरी ओर कम CIBIL स्कोर वालों को आपातकालीन परिस्थितियों में लोन मिलना मुश्किल होता है. दरअसल, सभी बैंक अब पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड जारी करने के लिए आवेदकों का CIBIL स्कोर अनिवार्य रूप से जांचते हैं. इसलिए इसपर ध्यान देना जरूरी है.
2.क्या होता है सिबिल स्कोर?

सिबिल स्कोर तीन अंकों की एक संख्या है जो किसी व्यक्ति के वित्तीय मामलों को दर्शाती है. इसका पूरा नाम क्रेडिट इंफॉर्मेशन ब्यूरो (इंडिया) लिमिटेड (सिबिल) है. आमतौर पर, 700 से अधिक का स्कोर उत्कृष्ट माना जाता है. वित्तीय विशेषज्ञों के अनुसार, इन 7 स्मार्ट तरीकों का नियमित रूप से पालन करने से आपका CIBIL स्कोर बेहतर होगा.
3.1. समय पर बकाया चुकाएं

EMI या क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान में देरी करने से आपका स्कोर कम हो जाएगा. बेहतर होगा कि आप स्वचालित बिल भुगतान सेवाओं का इस्तेमाल करें, इसके लिए आपको अपने सभी बिल समय पर चुकाने चाहिए.
4.2. एक साथ बहुत अधिक ऋण न लें

इसके अलावा इस बात पर खास ध्यान दें कि एक ऋण का पूरा भुगतान करने के बाद ही दूसरा ऋण लेना चाहिए. एक साथ कई ऋण लेना वित्तीय संकट का संकेत माना जाता है और समय पर भुगतान नहीं करने से स्कोर गिर सकता है.
5.3. स्वस्थ क्रेडिट मिश्रण

सुनिश्चित करें कि आपके पास होम लोन, ऑटो लोन आदि जैसे सुरक्षित ऋणों और पर्सनल लोन व क्रेडिट कार्ड जैसे असुरक्षित ऋणों की सही मात्रा हो. एक अच्छा क्रेडिट मिश्रण आपके CIBIL स्कोर को बढ़ाने में मदद करता है.
6.4. नया ऋण केवल तभी लें जब जरूरी हो

इसके अलावा जब तक आपको जरूरत न हो, ऋण या क्रेडिट कार्ड न लें. क्योंकि ज्यादा कर्ज का बोझ आपके स्कोर को प्रभावित करता है. इसलिए इस बात का ध्यान जरूर रखें.
7.5. संयुक्त खातों की निगरानी

बता दें कि संयुक्त खातों और गारंटीकृत खातों में दूसरों द्वारा की गई भुगतान से जुड़ी गलतियां आपके स्कोर को प्रभावित कर सकती हैं. इसलिए खातों की निगरानी जरूर करें.
8.6. CIBIL रिपोर्ट की नियमित जांच

इसके अलावा गलत या पुरानी लोन जानकारी आपके स्कोर को नुकसान पहुंचा सकती है. इसलिए, अपनी CIBIL रिपोर्ट नियमित रूप से देखें और किसी भी गलती को तुरंत ठीक करें.
9.7. धीरे-धीरे एक अच्छा क्रेडिट स्कोर बनाएं

वहीं कम उपयोग से स्कोर बढ़ेगा, भले ही आपकी क्रेडिट सीमा ज्याद हो. इसके अलावा लंबी अवधि के लोन के जरिए EMI कम रखना बेहतर है. इस बात पर भी पूरा ध्यान दें.