Abhay Sharma | Nov 17, 2025, 09:05 PM IST
1.एलन मस्क और उनकी पहली पत्नी जस्टिन विल्सन के 6 बच्चे

एलन मस्क की पहली पत्नी लेखिका जस्टीन विल्सन ने कुल 6 बच्चों को जन्म दिया, इनमें 2 जुड़वां बच्चे ग्रिफिन (Griffin) और विवियन (Vivian) हैं, बाकी 3 बच्चों का नाम काई (Kai), सैक्सन (Saxon) और डेमियन (Damian) है. वहीं एलन मस्क और जस्टिन के पहले बेटे नेवादा की शुरुआती दिनों में ही दुखद मौत हो गई थी.
2.कहां हैं एलन मस्क और उनकी पहली पत्नी जस्टिन विल्सन के बच्चे?

एलन मस्क की बेटी विवियन जेना विल्सन 2022 में तब चर्चा में आईं थी, जब उन्होंने खुद को ट्रांसजेंडर बताया. विवियन ने अपना नाम कानूनी रूप से बदल लिया और अपने पिता से दूरी बना ली. हाल ही में फैशन इवेंट्स और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों में विवियन नजर आई थीं. वहीं जुड़वां भाई ग्रिफिन और बाकी तीनों बच्चे (काई, सैक्सन और डेमियन) पब्लिक लाइफ से दूर ही रहते हैं.
3.एलन मस्क और ग्रिम्स के 3 बच्चे

एलन मस्क 2018 में संगीतकार ग्रिम्स (Grimes), जिनका असली नाम क्लेयर बॉचर (Claire Boucher) है को डेट कर रहे थे. । एलन मस्क और ग्रिम्स के 3 बच्चे हैं. इन तीनों का नाम भी बेहद शानदार है. उनके तीनों बच्चों के नाम हैं X Æ A-Xii (एक्स), Exa Dark Sideræl (वाई) और Techno Mechanicus (टाउ). इससे पहले उन्होंने ब्रिटिश अभिनेत्री तलुलाह रिले (एलन मस्क की दूसीर पत्नी) से शादी की थी पर उनसे एक भी बच्चे नहीं हुए थे.
4.कहां हैं एलन मस्क और ग्रिम्स के बच्चे?

बेटा एक्स अक्सर मस्क के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों और फैक्ट्री टूर दिख जाता है. एक्स को मशीनों और इंजीनियरिंग में रुचि है. इसलिए ग्रिम्स उसे "एक छोटा इंजीनियर" बताती हैं. इसके अलावा उनकी बेटियां, एक्स (Exa) और टाऊ (Tau), अभी जनता की नजरों से दूर ही हैं.
5.एलन मस्क और शिवोन जिलिस के बच्चे

एलन मस्क न्यूरालिंक (Neuralink) की एग्जीक्यूटिव शिवोन जिलिस (Shivon Zilis) के साथ रिश्ते में रहे. उनके इस रिश्ते से उन्हें पहले 2 जुड़वां बच्चे हुए, जिनका नाम स्ट्राइडर (Strider) और एज़्योर (Azure) है. 2024 और 2025 में 2 और बच्चे आर्केडिया (Arcadia) और सेल्डन लिकर्गस (Seldon Lycurgus) ने जन्म लिया.
6.मस्क का परिवार

बता दें कि एलन मस्क के बच्चे अलग-अलग उम्र के हैं और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रहते हैं, इनमें से कुछ की कॉलेज जाने की उम्र है तो कुछ अभी नवजात हैं. इसके अलावा ज्यादातर बच्चे अभी इतने छोटे हैं कि वे अपना रास्ता खुद नहीं चुन सकते. हालांकि इनके आसपास विज्ञान, नवाचार और मीडिया का माहौल उन्हें निश्चित रूप से एक असाधारण भविष्य की ओर ले जाएगा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से