Advertisement

नौकरी पर लात मारकर 3 लाख में शुरू किया ये बिजनेस, आज बना डाली 2.4 करोड़ की कंपनी

नौकरी छोड़कर बिजनेस करने का रिस्क हर कोई नहीं लेता है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स से मिलवाने जा रहे हैं, जिसने नौकरी पर लात मारकर 3 लाख रुपये में बिजनेस शुरू किया और उसे करोड़ों तक भी पहुंचाया. आप भी इस कहानी से सीख ले सकते हैं.

मोहम्मद साबिर | Nov 13, 2025, 08:56 PM IST

1.10 साल की नौकरी पर मारी लात

10 साल की नौकरी पर मारी लात
1

बिहार के रहने वाले सैयद फराज ने करीब एक दशक तक नौकरी की है. उन्होंने बेंगलुरु में इंजीनियर थे और अच्छी खासी सैलरी कमा रहे थे. लेकिन अचानक उन्होंने बिहार लौटने का फैसला किया और वहां अपना बिजनेस करनी की ठानी. 
 

Advertisement

2.3 लाख रुपये से शुरू किया ये बिजनेस

3 लाख रुपये से शुरू किया ये बिजनेस
2

सैयद फराज ने सिर्फ 3 लाख रुपये में अपने बिजनेस की शुरुआत की. उन्होंने अपने दोस्त शिशिर शुभम के साथ मिलकर Shhe Foods कंपनी की नींव रखी. फिर उस कंपनी को कड़ी मेहनत से करोड़ों तक पहुंचाया. 
 

3.बिहार में की स्टार्टअप की शुरुआत

बिहार में की स्टार्टअप की शुरुआत
3

सैयद फराज ने अपने गांव बिहार में अपने स्टार्टअप की नींव रखी. उन्होंने बिहार की सबसे पारंपरिक फसल मखाना को अपनाया और उससे करोड़ों की कमाई की. वो मखाना को इंटकनेशनल मानक का ब्रांड बनाने की कोशिश कर रहे हैं. 
 

4.बिचौलियों को हटाकर डायरेक्ट किसानों से की लेन-देन

बिचौलियों को हटाकर डायरेक्ट किसानों से की लेन-देन
4

सैयद फराज की कंपनी की सबसे बड़ी ताकत उनकी सीधी किसान से लेन-देन है. उनकी टीम ने 2500 से अधिक मखाना किसानों से डायरेक्ट कॉन्ट्रैक्ट बनाया है. 70 प्रतिशत किसानों ने मखाना की खेती छोड़ दी थी. लेकिन अब करीब 80 प्रतिशत इसकी खेती करते हैं. फराज ने किसानों से बातचीत करके बिचौलियों को हटा दिया. क्योंकि बिचौलिया की वजह से किसानों के कम रकम मिलती थी. 
 

5.करोड़ों की बनाई कंपनी

करोड़ों की बनाई कंपनी
5

सैयद फराज ने अपने दोस्त और टीम के साथ मिलकर 3 लाख के बिजनेस को करोड़ों तक पहुंचा दिया है. शी फूड्स का आज टर्नओवर 2.4 करोड़ रुपये हो गया है. अब उनका लक्ष्य इसे 200 करोड़ तक पहुंचाने का है. 
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement