Advertisement

नौकरी पर मारी लात तो चमक गई किस्मत, अब बनाया 2700 करोड़ का बिजनेस

जमी-जमाई नौकरी पर लात मारकर बिजनेस का रिस्क हर कोई नहीं लेता है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी कहानी बताने वाले है, जिसने नौकरी छोड़ अपना बिजनेस शुरू किया और आज उनकी कंपनी 2700 करोड़ का कारोबार कर रही है.

मोहम्मद साबिर | Nov 09, 2025, 05:54 PM IST

1.नौकरी छोड़ शुरू किया बिजनेस

नौकरी छोड़ शुरू किया बिजनेस
1

केरल के गांव कोलायिल के रहने वाले सुधीर के ने अपनी नौकरी छोड़कर बिजनेस स्टार्ट करने का फैसला लिया था. उनका ये रिस्क सफल साबित हुआ और उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से करोड़ों का साम्राज्य बना डाला है. 
 

Advertisement

2.1000 रुपये थी सैलरी

1000 रुपये थी सैलरी
2

सुधीर के ने साल 1993 में अरेबी शिपिंग कंपनी में 1000 रुपये में नौकरी शुरू की थी. उन्हें एंट्री-लेवल मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव की जॉब मिली थी. लेकिन बाद में सुधीर कोच्चि चले गए थे. वहां उन्होंने दूसरी कंपनी में नौकरी की. 
 

3.कब रखी बिजनेस की नींव?

कब रखी बिजनेस की नींव?
3

सुधीर ने साल 2014 में नेवियो शिपिंग (Navio Shipping Pvt. Ltd) नाम से अपने बिजनेस की नींव रखी थी. उनकी कंपनी दुनिया के कोने-कोने में कार्गो और फ्रेट सेवाएं देती है. टेक्सटाइल, फूड प्रोडक्ट, मेटल, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक समेत कई प्रकार के कार्गो करती है. यूएई के अलावा ओमान, सिंगापुर, मलेशिया, स्पेन, चीन, थाईलैंड, जापान, जर्मनी, अमेरिका, फ्रांस और इटली में उनके ऑफिस है. 
 

4.1 करोड़ से शुरू किया था कारोबार

1 करोड़ से शुरू किया था कारोबार
4

सुधीर को अपने बिजनेस शुरू करने के लिए पहले निवेशक का समर्थन मिल गया था. उन्होंने सुधीर को 1 करोड़ रुपये दिए थे. अब सुधीर उन्हें भगवान की तरह मानते हैं. सुधीर की कंपनी समुद्र, वायु और सड़क मार्ग से सामान कार्गो करती है. 
 

5.करोड़ों की बनाई कंपनी

करोड़ों की बनाई कंपनी
5

सुधीर के ने चंद सालों में अपनी कंपनी को करोड़ों तक पहुंचा दिया. आज उनकी कंपनी 2700 करोड़ों का कारोबार बार कर रही है. उनके कंपनी में 500 से अधिक लोग काम भी करते हैं.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement