Advertisement

16 साल की उम्र स्कूल छोड़कर बिजनेस की दुनिया में रखा कदम, बना दी 2300 करोड़ की कंपनी

अक्सर लोग लोग अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद बिजनेस की दुनिया में कदम रखते हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने 16 साल की उम्र में स्कूल छोड़ दिया और फिर करोड़ों की कंपनी बना डाली. आप भी इस कहानी से सीख ले सकते हैं.

मोहम्मद साबिर | Nov 14, 2025, 11:31 PM IST

1.16 साल की उम्र में छोड़ा स्कूल

16 साल की उम्र में छोड़ा स्कूल
1

सतीश कुमार ने सिर्फ 16 साल की उम्र में ही स्कूल छोड़ दिया था और कारोबार की दुनिया में कदम रखा था. उन्होंने बता दिया कि किसी भी काम को करने के लिए उम्र नहीं देखी जाती है. बस जज्बा हो, तो किसी भी उम्र में आप कुछ भी कर सकते हैं. 
 

Advertisement

2.पिता-चाचा दो बार हुए कारोबार में फेल

पिता-चाचा दो बार हुए कारोबार में फेल
2

सतीश कुमार के पिता और चाचा ने एक छोटी पावर लूम यूनिट का बिजनेस किया. लेकिन तीन साल बाद उन्हें बंद करना पड़ा. उसके बाद दोनों ने दूध का बिजनेस स्टार्ट किया और 3000 लीटर प्रतिदिन बेच देते थे. लेकिन फिर उनके चाचा साल 1990 में गुजर गए और 1992 में ये बिजनेस भी ठप हो गया. उसके बाद सतीश ने कारोबार थाम लिया.
 

3.पनीर पर रखा पूरा फोकस

पनीर पर रखा पूरा फोकस
3

उन्होंने देखा कि उनका दूध खरीद कर उसे पनीर बनाकर होटलों पर बेचा जा रहा है. उसके बाद उन्होंने दूध की सप्लाई बंद कर दी और 10 किलो पनीर लेकर बेंगलुरु चले गए. फिर देखते ही देखते 50 से 100 किलो पनीर बेचने लगे.
 

4.इस नाम से दोबारा शुरू की कंपनी

इस नाम से दोबारा शुरू की कंपनी
4

सतीश कुमार ने साल 2010 में मिल्की मिस्ट नाम से कंपनी की शुरुआत की. फिर उन्होंने टेलीविजन कमर्शियल लॉन्च किया. फिर साल 2015 तक मिल्की मिस्ट ज्यादातर काम मैन्युअल रूप से किया जाने लगा. आज उनकी कंपनी में आइसक्रीम से लेकर डार्क चॉकलेट, वेफर चॉकलेट, बटर, चीज, दही, फ्रूट योगर्ट, घी, मिल्कशेक समेत पिज्जा-डेसर्ट तक के प्रोडक्ट मिलते हैं. 
 

5.सतीश ने बना डाली करोड़ों की कंपनी

सतीश ने बना डाली करोड़ों की कंपनी
5

सतीश के एक आइडिया से उनकी किस्मत बदल गई. फिर मिल्की मिस्ट आईपीओ के लिए तैयार हो गई. उनकी कंपनी का टर्नओवर 2000 से ज्यादा करोड़ रुपये पहुंच गया है. हालांकि उनकी कंपनी अब स्टॉक मार्केट के लिए भी तैयार हो गई है.  
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement