बिजनेस
मोहम्मद साबिर | Nov 06, 2025, 06:17 PM IST
1.नौकरी पर लात मारकर शुरू किया बिजनेस

राजस्थान में 26 साल के युवा शख्स ने कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर अपना बिजनेस स्टार्ट किया था. हालांकि वो 1.3 लाख रुपये महीना कमाते थे. लेकिन उसके बाद भी उन्होंने नौकरी छोड़ दी.
2.इस चीज का किया बिजनेस

इस युवा ने नौकरी छोड़कर होमस्टे का बिजनेस शुरू किया. शुरुआत में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा और लगभग एक साल बाद उनको सफलता हाथ लगी. लेकिन इन सब के बीच उन्होंने कड़ी मेहनत की है.
3.सोशल मीडिया पर शेयर किया अनुभव

युवा ने सोशल मीडिया पर अपने बिजनेस की सफलता का अनुभव भी शेयर किया है. उन्होंने लिखा, ये कोई रातों-रात मिलने वाली सफलता नहीं है. मेरा ये सफर बचत, धैर्य और कई गलतियों से भरा हुआ है. मैंने ये पोस्ट इसलिए लिखा है कि क्योंकि एक साल पहले में बहुत डरा हुआ था. तभी ऐसी ही कहानियों से मुझे भी हौसला मिला था.
4.इस शख्स की कहानी से लोग भी हुए प्रेरित

आपको ये जानकर हैरानी होगा कि उस लखपति की कहानी और संघर्ष के बारे में सुनकर काफी प्रेरित हुए हैं. इतना ही नहीं लोग उनकी पोस्ट पर लगातार कमेंट कर रहे हैं और उनकी साहराना कर रहे हैं.
5.अब 250000 रुपये महीना कमाते हैं

होमस्टे बिजनेस से वो लखपति बन गए हैं और धीरे-धीरे उनका बिजनेस आगे बढ़ रहा है. Airbnb बुकिंग्स के जरिए उन्होंने 2.18 लाख रुपये महीना कमाए, जबकि कुल आय 2.5 लाख रुपये महीना है, जो साल का 30 लाख रुपये होता है. हालांकि उनके पास 1.3 लाख की नौकरी थी, लेकिन अब वो अपनी सैलरी से दोगुना ज्यादा कमाई करते हैं.