बिजनेस
मोहम्मद साबिर | Nov 12, 2025, 08:09 PM IST
1.10 लाख की नौकरी पर मारी लात

हरियाणा के चरखी दादरी के रहने वाली प्रवीण सांगवान ने 10 लाख रुपये की सालाना नौकरी छोड़ दी और अपना बिजनेस करने की ठानी. नौकरी छोड़कर उन्होंने खेती करनी शुरू की और अब लाखों रुपये कमा रहे हैं. प्रवीण गुरुग्राम के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते थे.
2.कितना पढ़े-लिखे हैं प्रवीण?

प्रवीण सांगवान ने बीएड और डेबीटी की डिग्री ली हुई है. उसके बाद वो शिक्षा क्षेत्र में ही आगे बड़े. उनके पढ़ाए गए कई स्टूडेंट्स सरकारी नौकरी कर रहे हैं.
3.खेती में हासिल की पूरी जानकारी

प्रवीण सांगवान ने नौकरी छोड़ने के बाद सबसे पहले खेती की पूरी जानकारी हासिल की. उन्होंने मशरूम उगाने की ट्रेनिंग ली. उसके बाद 30 बाय 60 की शेड में मशरूम की खेती शुरू की. उन्होंने इस फील्ड के लिए पूरी तैयारी पहले ही कर ली थी, जिसकी वजह से नुकसान की कोई गुंजाइश ही नहीं बची.
4.खेती से लाखों की होती है कमाई

प्रवीण सांगवान ने मशरूम की खेती करने का फैसला किया था और उन्होंने अपनी मेहनत से उसे लाखों तक पहुंचा दिया है. प्रवीण मशरूम की खेती से सालाना लाखों की कमाई कर लेते है.
5.करोड़ों तक पहुंचाने का है सपना

प्रवीण सांगवान का मानना है कि परंपरागत खेली छोड़कर ऑर्गेनिक खेली से लाखों तक कमा सकते हैं. उन्होंने ये भी कहा है कि खेती के अलावा मशरूम का आचार और सूप का भी बिजनेस करना चाहते हैं. इतना ही नहीं वो लाखों के बिजनेस को करोड़ों तक पहुंचाने का सपना भी है.