मोहम्मद साबिर | Sep 15, 2025, 09:36 PM IST
1.कौन है 5 हजार से बिजनेस शुरू करने वाला बिजनेसमैन?

केरल के थ्रिसूर के रहने वाले रामचंद्रन वो शख्स हैं, जिन्होंने केवल 5000 हजार रुपये से अपना बिजनेस स्टार्ट किया था. उन्होंने सेंट थॉमस कॉलेज से बीकॉम की डिग्री ली और पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया. उसके बाद रामचंद्रन ने अकाउंटेंट की नौकरी भी की.
2.नौकरी छोड़ 5000 में शुरू किया बिजनेस

रामचंद्रन के सपने काफी बड़े थे और उन्होंने छोटी नौकरी करना पसंद नहीं किया. उन्होंने नौकरी छोड़ी और सिर्फ 5000 रुपये में बिजनेस शुरू कर दिया. साल 1983 में रामचंद्रन ने अपना बिजनेस शुरू किया था. उन्होंने अपने पूर्वजों की जमीन छोटी सी लैब बनाी थी. बता दें कि रामचंद्रन ने ये 5 हजार रुपये भी लोन लिया था.
3.इस काम में दिखाई दिलचस्पी

रामचंद्रन ने लॉन्ड्री व्हाइटनर बनाने में दिलचस्पी दिखाई थी, जिसकी शुरुआत उन्होंने अपने किचन से की थी. लगातार कई कोशिशों के बाद उन्हें सफलता मिली. उन्होंने कपड़ों को ज्यादा सफेद और चमकदार बनाने वाली पर्पल व्हाइटनर बनाया. कड़ी मेहनत के बाद रामचंद्रन को सफलता का फॉर्मूला मिला था.
4.अपनी बेटी के नाम पर रखा लैब का नाम

रामचंद्रन ने लोन लेकर एक लैब बनाया, जिसका नाम ज्योती लैब रखा. ये उनकी बेटी का नाम है. उसके बाद उन्होंने एक छोटी फैक्ट्री शुरू कर दिया. उन्होंने काफी प्रोडक्ट बनाए, लेकिन उनका सबसे सफल प्रोडक्ट उजाला सुप्रीम लिक्विड फैब्रिक व्हाइटनर था, जिसके बाद उनकी किस्मत पूरी तरह बदल गई.
5.17 हजार करोड़ की बना दी कंपनी

साल 1997 में तक रामचंद्रन ने अपनी कंपनी और अपने प्रोडक्ट को पूरे भारत में पहुंचा दिया था. फिर धीरे-धीरे पूरा देश उनके प्रोडक्ट को पसंद करने लगा. ज्योती लैब का मार्केट कैप आज के समय पर 17 हजार करोड़ रुपये हो गया है.