बिजनेस
मोहम्मद साबिर | Nov 12, 2025, 05:28 PM IST
1.लाखों की नौकरी पर मारी लात

मुंबई के रहने वाले निर्मित पारेख ने दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक एपल कंपनी में नौकरी हासिल की, लेकिन उन्हें नौकरी रास नहीं आई और उन्होंने उसपर लात मार दी. उसके बाद उन्होंने अपना बिजनेस स्टार्ट किया, जिसे उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से करोड़ों तक पहुंचा दिया है.
2.बचपन में बनाई डिजिटल वॉच

निर्मित पारेख को बचपन से ही कुछ करने का जुनून था. उन्होंने सिर्फ 7 साल की उम्र में ही डिजिटल घड़ी बना दी थी. उसके बाद 13 साल की उम्र में रोबोटिक्स की प्रोग्रामिंग हासिल की. हालांकि उसके बाद 21 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला स्टार्टअप शुरू किया. इस स्टार्टअप का नाम Incone Technologies था.
3.ऐसी की अपने बिजनेस की शुरुआत

निर्मित पारेख ने भारत में भारत में ब्लू-कॉलर जॉब सेक्टर से जुड़ी समस्याओं को देखते हुए नौकरी छोड़ने का फैसला किया था. कोरोना महामारी से पहले उन्होंने 'अपना' नाम से बिजनेस शुरू किया. फिर दो सालों में उनकी कंपन आसमान तक पहुंच गई. आज 150,000 से ज्यादा कंपनियां पारेख के अपना का इस्तेमाल कर रही है.
4.काम करते-करते पूरी की एमबीए डिग्री

निर्मित पारेख ने Cruxbox नाम से एक और कंपनी शुरू की थी. हालांकि उन्होंने अपनी एक कंपनी बेच दी और उसी कंपनी में डेटा एनालिटिक्स के डायरेक्टर की भुमिका में काम किया. हालांकि काम करते-करते स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए भी पूरा कर लिया.
5.22 महीनों में खड़ी की करोड़ों की कंपनी

रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्मित पारेख ने अपनी कड़ी मेहनत से सिर्फ 22 महीनों में ही कंपनी को करोड़ों तक पहुंचा दिया. उनकी कंपनी अपना का इस्तेमाल Unacademy, BigBasket, Licious, WhiteHat Jr, Flipkart, Shadowfax, Zomato, Delhivery, G4S Global और Burger King जैसी बड़ी कंपनियां भी कर रही हैं. उनकी कंपनी 9000 करोड़ों से ज्यादा का कारोबार कर रही है.