बिजनेस
मोहम्मद साबिर | Nov 18, 2025, 08:37 PM IST
1.विदेश में नौकरी छोड़ लौटीं भारत

मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली निधी यादव ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद विदेश में नौकरी करने का मन बनाया. फिर निधी को इटली में नौकरी भी मिल गई. निधी Deloitte कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर रही है. लेकिन फिर उन्होंने अपना बिजनेस करने की सोची और नौकरी छोड़कर भारत लौट आई, जिसके बाद उनकी पूरी लाइफ बदल गई.
2.2014 में की कंपनी की शुरुआत

ये कहानी गुरुग्राम से शुरू होती है. निधी यादव ने साल 2014 में अक्स क्लोथिंग (Aks Clothing) नाम से अपनी कंपनी की नींव रखी. उन्हें Zara फैशन ब्रांड देख सीख ली और अपना क्लोथिंग ब्रांड चालू किया. उनकी कंपनी जैबॉन्ग, लाइमरोड और मिंत्रा जैसे ऑनलाइन फ्लेटफॉर्म पर हिट हो गई. हालांकि कुछ समय बाद निधी ने अपनी कंपनी को Yuvdhi Apparels Pvt. Ltd. के रूप में रजिस्टर करवाया.
3.इतनी पूंजी से की थी शुरुआत

निधी यादव ने 2014 में अपनी जमा-पूंजी 3.5 लाख रुपये से अपना बिजनेस स्टार्ट किया था. उन्होंने अपने एक आइडिया ने हर भारतीय महिला के लिए फैशनेबल एथनिक ड्रेस उपलब्ध करवाई, जो मार्केट से काफी सस्ती थी.
4.2BHK से की थी शुरुआत

निधी यादव के लिए शुरुआत इतनी आसान नहीं थी. उन्होंने गुरुग्राम में एक 2BHK का फ्लैट किराए पर लिया. उसके बाद उन्होंने पैकेजिंग, इन्वेंटरी और ऑर्डर मैनेजमेंट सभी चीजे खुद ही देखीं. हालांकि उन्हें अपने पति की तरफ से पूरा सपोर्ट मिला. निधी अपने पति और बेटी के साथ बार-बार जयपुर जाते और वहां जरूरतों का सामान लेते. फिर साल 2015 में उन्होंने अपना प्रोडक्शन बढ़ाया.
5.बनाया करोड़ों का साम्राज्य

निधी यादव की कंपनी एक्स क्लोथिंग को अपनी कड़ी मेहनत आसमान तक पहुंचाया है. उनकी कपंनी का FY24 में रेवेन्यू करीब 300 करोड़ तक है. हालांकि उनका लक्ष्य अब अपनी कंपनी को 500 करोड़ तक पहुंचाना है.