Advertisement

37 करोड़ का कर्ज लेकर शुरू किया था बिजनेस, आज बना दी 2400 करोड़ की कंपनी; आप भी ले सकते है प्रेरणा

कोई भी शख्स अपना बिजनेस करना चाहता है, तो वो सोचता है कि उसे कर्ज न लेना पड़े. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स की कहानी बताने वाले हैं, जिसने 10-15 नहीं बल्कि 37 करोड़ का कर्ज लेकर अपना कारोबा शुरू किया था. आज उन्होंने 2400 करोड़ की कंपनी बना दी है और आप भी इस कहानी से प्रेरणा ले सकते हैं.

मोहम्मद साबिर | Nov 16, 2025, 05:28 PM IST

1.37 करोड़ का कर्ज लेकर शुरू किया बिजनेस

37 करोड़ का कर्ज लेकर शुरू किया बिजनेस
1

मुंबई के कालबादेवी में पले-बढ़े मनीष पोद्दार ने वो कर दिखाया है, जो हर किसी के बस की बात नहीं है. उन्होंने अपना बिजनेस करने की सोची और कुल 37 करोड़ रुपये कर्ज ले लिया. मनीष ने इतना बड़ा रिस्क लिया था, जिसमें एक छोटी गलती भी कोई गुंजाइश नहीं थी. हालांकि उन्हें खुद पर भरोसा था, जिसकी वजह से वो आज 2400 करोड़ की कंपनी चला रहे हैं. 
 

Advertisement

2.पढ़ाई के बाद पिता के बिजनेस में दिया साथ

पढ़ाई के बाद पिता के बिजनेस में दिया साथ
2

मनीष पोद्दार ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद पिता के बिजनेस में काम किया. 16 साल की उम्र में वो  टेक्सटाइल मिल्स में काम करने लगे थे, जो उनके पिता की ही थी. उसके बाद धीरे-धीरे मनीष  डिजाइनिंग और एक्सपोर्ट भी सीख लिया. 
 

3.कब और क्यों लिया था कर्ज

कब और क्यों लिया था कर्ज
3

साल 2004 में मनीष पोद्दार ने अपनी सारी पूंजी और 37 करोड़ का कर्ज लिया. उसके बाद उन्होंने बेंगलुरु में गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट चालू की. इस दौरान उन्होंने यूरोप का दौरा किया, जहां उन्हें Zara स्टोर देखा. उसके बाद से उनकी लाइफ पूरी बदल गई. मनीष ने Zara समेत जैक एंड जोन्स, मिस सिक्स्टी जैसे ब्रांड के लिए गारमेंट्स डिजाइन किया था. 
 

4.फिर शुरू किया अपना बिजनेस

फिर शुरू किया अपना बिजनेस
4

मनीष पोद्दार ने साल 2015 में अपना बिजनेस करने की ठानी. उन्होंने रेयर रैबिट नाम से कंपनी की नींव रखी. उन्होंने जेंट्स गार्मेंट्स को स्टाइलिश बनाने की सोची. उन्होंन बेंगलुरु में पहला स्टोर खोला. उन्होंने यूरोप से आइडिया लिया, कपड़े इटली से और न्यूयॉर्क से डिजाइन करवाते थे. उनके स्टोर विदेश में भी खुलने लगे. धीरे-धीरे रेयर रैबिट पूरे भारत में फैल गया था. 
 

5.बनाई करोड़ों की कंपनी

बनाई करोड़ों की कंपनी
5

मनीष पोद्दार ने अपनी रेयर रैबिट कंपनी को करोड़ों का बना दिया है. आज उनकी कंपनी की वैल्यू 300 मिलियन डॉलर यानी लगभग 2400 करोड़ रुपये होता है. उन्होंने इस बिजनेस के जरिए जेंट्स फैशन को ही बदल दिया है.  
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement