बिजनेस
मोहम्मद साबिर | Nov 06, 2025, 08:05 PM IST
1.19 साल में चले गए विदेश

भारत के पंजाब में रहने वाले मनी सिंह अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को चले गए थे, तब उनकी उम्र सिर्फ 19 साल थी. लेकिन वहां उनका इंडियन एकेडमिक क्रेडिट्स ट्रांसफर नहीं हुआ, जिसके बाद कॉलेज छोड़ना पड़ा. फिर उनके पास अमेरिका से भारत आने के सिव कुछ नहीं था. लेकिन उनकी मां ने हिम्मत दी और उनसे कहा कि वहां कुछ काम करें. उसके बाद मनी सिंह ने टैक्सी चलाना शुरू किया था.
2.10 साल तक चलाई टैक्सी

मनी सिंह ने अपनी मां का कहा माना है और करीब एक दशक तक यानी 10 साल टैक्सी के बिजनेस में काम किया है, जो उनकी लाइफ का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट था. फिर देखते ही देखथे मनी ने गाड़ियों का एक छोटा सा फ्लीट बना और अपनी कंपनी की नींव रखी.
3.इस नाम से शुरू किया बिजनेस

मनी सिंह ने अपनी कंपनी का नाम Driver’s Network रखा था. लेकिन आज ATCS Platform Solutions नाम से जानी जाती है. उन्होंने इंडिपेंडेंट ड्राइवरों और एक मार्केटिंग और एडवरटाइजिंग एजेंसी बनाई.
4.फिर शुरू किया दूसरा बिजनेस

मनी सिंह वहीं नहीं रुके. उन्होंने फिर कैलिफोर्निया के माउंटेन व्यू अपना दूसरा बिजनेस किया. उन्होंने Dandies Barbershop & Beard Stylist नाम से अपना दूसरा बिजनेस शुरू किया. वहीं अब वो मनी सिंह से मनी मैन बन गए हैं. उनके दोनों बिजनेस काफी तगड़ी कमाई करते हैं.
5.दोनों बिजनेस से होती है तगड़ी कमाई

मनी सिंह दोनों बिजनेस सेट हो चुके हैं और रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2024 तक Dandies की कमाई 1.07 मिलियन डॉलर, जो भारतीय 9,48,17,408 करोड़ रुपये और ATCS की 1.18 मिलियन डॉलर, जो भारतीय अनुसार, 10,45,76,674 करोड़ रुपये हो रहे हैं. दोनों बिजनेस से 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई होती है.