बिजनेस
मोहम्मद साबिर | Nov 09, 2025, 06:45 PM IST
1.नौकरी का पीछा छोड़ शुरू किया बिजनेस

हरियाणा के सिरसा जिले के गांव रूपावास के अक्षय कुमार जेवलिया ने अपनी पढ़ाई के बाद नौकरी नहीं बल्कि बिजनेस पर दिमाग लगाया और आज करोड़ों रुपये का साम्राज्य खड़ा कर दिया है.
2.कब शुरू किया अपना बिजनेस?

साल 2017 में अक्षय कुमार जेवलिया ने अपना बिजनेस शुरू किया था. उन्होंने गणित विषय से एमएससी की थी, जिसके बाद उन्होंने नौकरी आसानी से मिल भी जाती, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और अपना बिजनेस शुरू कर दिया.
3.किस चीज का किया कारोबार?

साल 2017 में अक्षय कुमार ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद डेयरी फॉर्म का काम शुरू किया. उन्होंने केवल 8 भैंसों से इसकी शुरुआत की थी. लेकिन अब उनके फॉर्म में कुल 370 भैंस हैं. वो खुद ही दूध बेचा करते थे.
4.हजारों लीटर दूध रोज बेच देते हैं अक्षय

अक्षय कुमार के फॉर्म पर 370 भैंस हैं और वो रोजाना 1300 लीटर दूध बेचते हैं. दूध प्रतिलीटर 65 से 70 रुपये में बिकता है. उनके पास सिरसा शहर में दो-तीन बड़े दूध सप्लायर्स उनके ग्राहक हैं. इतना ही नहीं वो रिटेल में भी दूध बेचते हैं.
5.करते हैं करोड़ों की कमाई

अक्षय कुमार अपनी डेयरी से प्रति माह 25 लाख रुपये की कमाई करते हैं. वहीं वो सालाना 3 करोड़ रुपये की कमाई कर लेते हैं. हालांकि अक्षय का बिजनेस धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है और वो आने वाले सालों में कई करोड़ों की कमाई कर सकते हैं.