बिजनेस
मोहम्मद साबिर | Nov 08, 2025, 07:20 PM IST
1.नौकरी पर लात मातकर शुरू किया बिजनेस

केरल के कुम्भाजा के रहने वाले एबी डोमिनिक मुंबई चले गए थे और वहां उन्होंने छोटी-मोटी नौकरियां की थी. फिर उनकी नौकरी मशहूर पब्लिशिंग फर्म में नौकरी लग गई और उन्होंने वहां अपनी लाइफ के 18 साल उसी कंपनी में बिता दिए. शुरुआत में उन्हें सिर्फ 3000 रुपये मिलते थे, लेकिन अंत तक उनकी सैलरी 20 गुना बढ़ गई थी. लेकिन फिर भी उन्होंने नौकरी छोड़ दी और अपना बिजनेस शुरू किया.
2.पढ़ाई में नहीं लगता था मन

एबी डोमिनिक ने अपनी पढ़ाई हॉस्टल में रहकर की है. हालांकि पढ़ाई में में उनका मन नहीं लगता था. उन्हें बास्केटबॉल और वॉलीबॉल खेल ज्यादा पसंद था. लेकिन फिर भी डोमिनिक ने ग्रेजुएशन किया और बाद में एमबीए की डिग्री भी ली. हालांकि पढ़ाई के बाद ही वो मुंबई पहुंच गए है.
3.कब शुरू किया बिजनेस?

एबी डोमिनिक ने साल 2013 में अपनी जमा पूंजी और पिता से पैसे लेकर कुल 15 लाख रुपये में बिजनेस शुरू किया था. उन्होंने 'HI LIFE Exhibitions' नाम से अपनी कंपनी की नींव रखी. उन्होंने शुरुआत में एथनिक वियर डिजाइनर्स के प्रोडक्ट्स बनवाए. आज उनकी कंपनी में शादी के परिधान, डिजाइनर कपड़े, ज्वेलरी समेत अन्य चीजे बनती है.
4.1000 से ज्यादा कर चुके हैं exhibitions

एबी डोमिनिक की कंपनी ने अब तक 1000 से तक exhibitions आयोजित कर चुके हैं. मुंबई के अलावा बेंगलुरु, अहमदाबाद, हैदराबाद और कोच्चि जैसे शहरों में उनका ऑफिस है.
5.आज करोड़ों का है टर्नओवर

एबी डोमिनिक की कंपनी में आज 40 से ज्यादा लोग फुल टाइम काम करते हैं. इसके अलावा बड़ी संख्या में फ्रीलांसर भी मौजूद हैं. उनकी कंपनी का टर्नओवर 80 करोड़ रुपये पहुंच गया है.