सुमित तिवारी | Jun 15, 2025, 01:49 PM IST
1.कोचिंग क्लासेस

अगर आप पढ़ने और पढ़ाने के शौकीन है तो आपके लिए कोचिंग क्लासेस एक बढ़िया बिजनेस हो सकता है. आप छोटे रूप से स्टार्ट करके अपनी कोचिंग क्लासेस को बड़े पैमाने पर विकसित कर सकते हैं.
2.चाइल्ड केयर

कई माता-पिता ऐसे हैं जो दोनों नौकरी करते हैं और उनके लिए अपने बच्चों को दिन में संभालना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में यदि आप घर से ही चाइल्ड केयर की शुरूआत करते है तो आप अच्छी कमाई कर सकते हैं.
3.होम बेकिंग

यदि आपको बेंकिग का शौक हैं तो आप घर से ही केक, पेस्ट्री और अन्य बेकरी उत्पाद बनाकर बिजनेस शुरू कर सकते हैं.
4.टिफिन सर्विस

अगर आप अपने घर बैठे पैसा कमाना चाहते है तो टिफिन सर्विस की शुरूआत कर सकते हैं. इसके लिए आपको घर पर खाना बनाकर हॉस्टल या पीजी में रह रहे बच्चों को भिजवाना होगा.
5.आटा चक्की

यदि आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते है तो आपके लिए आटा चक्की का व्यवसाय बहुत बढ़िया साबित हो सकता है. इसमें आपको ज्यादा पैसे लगाने की भी जरूरत नहीं हैं.