बिजनेस
राजा राम | Nov 16, 2025, 07:12 PM IST
1.निवेश के कई विकल्प मौजूद

निवेश के कई विकल्प मौजूद हैं, लेकिन हर विकल्प का रिस्क और रिटर्न अलग होता है. कुछ लोग सुरक्षित निवेश को तरजीह देते हैं, जैसे बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) या स्मॉल सेविंग्स स्कीम. वहीं कुछ निवेशक हाई रिटर्न के लिए शेयर मार्केट (Stock Market) या म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में निवेश करते हैं.
2.शुरुआत में शेयर मार्केट में निवेश करना रिस्की

शुरुआत में शेयर मार्केट में निवेश करना रिस्की होता है. किसी भी कंपनी के शेयर की कीमत ऊपर या नीचे जा सकती है, जिससे नुकसान होने की संभावना भी रहती है. शेयर मार्केट में सफल होने के लिए कंपनी के बिजनेस, बैलेंस शीट और सेक्टर ट्रेंड्स को समझना जरूरी होता है.
3.म्यूचुअल फंड एक बेहतरीन विकल्प

नए निवेशकों के लिए म्यूचुअल फंड एक बेहतरीन विकल्प है. म्यूचुअल फंड में निवेश करने पर आपके पैसे एक्सपर्ट फंड मैनेजर द्वारा मैनेज किए जाते हैं. इससे यह सुनिश्चित होता है कि पैसे सही समय पर और सही जगह लगें.
4.हर महीने एक तय राशि

SIP के माध्यम से आप हर महीने एक तय राशि म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं. लंबे समय तक SIP के जरिए औसतन 12% रिटर्न पाने की संभावना रहती है. यह नया निवेशक के लिए शेयर मार्केट की समझ विकसित करने का भी अच्छा तरीका है.
5.बाजार की चाल को समझने में मदद मिलती है

म्यूचुअल फंड में निवेश करने से बाजार की चाल को समझने में मदद मिलती है. जब निवेशक को मार्केट की अच्छी समझ हो जाती है, तभी वह शेयर मार्केट में डायरेक्ट निवेश करने के लिए तैयार होता है.
6.पैसा सुरक्षित रहता है

इसलिए नए निवेशकों को पहले म्यूचुअल फंड के जरिए निवेश शुरू करना चाहिए. इससे न केवल पैसा सुरक्षित रहता है, बल्कि भविष्य में ज्यादा मुनाफा कमाने की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं. सही योजना और समझ के साथ निवेश करना हर निवेशक की प्राथमिकता होनी चाहिए.