Advertisement

Personal Loan: सिबिल स्कोर के अलावा इन 5 कारणों से भी रिजेक्ट हो सकता है आपका पर्सनल लोन

पर्सनल लोन की मांग हर उम्र और पेशे के लोगों में बढ़ रही है. शादी, मेडिकल इमरजेंसी या एजुकेशन जैसी जरूरतों के लिए लोग बैंक या NBFC से तुरंत लोन लेते हैं. लेकिन सिर्फ सिबिल स्कोर अच्छा होना पर्याप्त नहीं है. कई बार अन्य कारणों की वजह से आपका लोन रिजेक्ट हो सकता है.

राजा राम | Nov 11, 2025, 10:22 PM IST

1.मंथली इनकम की पूरी जांच

मंथली इनकम की पूरी जांच
1

बैंक किसी भी पर्सनल लोन आवेदन को अप्रूव करने से पहले आपकी मंथली इनकम की पूरी जांच करते हैं. अगर आपकी इनकम फिक्स है तो बैंक यह मानता है कि आप आसानी से EMI चुका सकते हैं. वहीं, अनियमित आय वाले आवेदकों को लोन मिलना मुश्किल हो सकता है. 
 

Advertisement

2.उम्र भी लोन अप्रूवल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है

उम्र भी लोन अप्रूवल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है
2

आपकी उम्र भी लोन अप्रूवल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. युवा आवेदक जिनके पास आय बढ़ाने के ज्यादा अवसर हैं, उन्हें लोन मिलने की संभावना अधिक होती है. वहीं, ज्यादा उम्र वाले या बुजुर्गों को बैंक सावधानी से लोन देता है. 

3.बैंक आर्थिक क्षमता और जिम्मेदारी देखती है

बैंक आर्थिक क्षमता और जिम्मेदारी देखती है
3

अगर आपका लोन पहले से है, और आपकी इनकम का अधिक हिस्सा EMI में जाता है, तो बैंक आपका नया लोन आवेदन रिजेक्ट कर सकता है. बैंक आपकी आर्थिक क्षमता और जिम्मेदारी देखती है. 

4.नौकरी की स्थिरता भी जरूरी

नौकरी की स्थिरता भी जरूरी
4

नौकरी की स्थिरता भी जरूरी है. बार-बार जॉब बदलने या किसी कंपनी में कम समय तक काम करने वाले आवेदकों का लोन रिजेक्ट होने का खतरा बढ़ जाता है. 
 

5.एक ही समय में कई बैंकों में लोन आवेदन

एक ही समय में कई बैंकों में लोन आवेदन
5

अगर आपने एक ही समय में कई बैंकों में लोन आवेदन किया है, तो आपकी क्रेडिट रिपोर्ट पर कई हार्ड इंक्वायरी दर्ज हो सकती हैं. यह बैंक को संकेत देता है कि आप आर्थिक दबाव में हैं. 
 

6.इनकम सबूत दिखाने पड़ते हैं

इनकम सबूत दिखाने पड़ते हैं
6

बैंक आपकी रोजगार का सबूत और इनकम सर्टिफिकेट को भी जांचते हैं. नौकरीपेशा लोग जिनकी सैलरी फिक्स होती है, उनके लिए लोन अप्रूवल आसान होता है. व्यापारियों को इनकम सबूत दिखाने पड़ते हैं. 

7. इनकम का स्थिर रिकॉर्ड

 इनकम का स्थिर रिकॉर्ड
7

सही दस्तावेज और इनकम का स्थिर रिकॉर्ड होने पर ही पर्सनल लोन का आवेदन सफल होता है. इसलिए आवेदन करने से पहले इन सभी पहलुओं की तैयारी करना जरूरी है. बहरहाल, लोन लेते समय सिबिल स्कोर ही नहीं, बल्कि आपकी आय, उम्र, नौकरी की स्थिरता और पिछले कर्ज की स्थिति भी लोन अप्रूवल को प्रभावित करती है. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement