Advertisement
हिंदी न्यूज़मानो या ना मानो

Australia के समुद्र तट पर मिला एलियन जैसा जीव, देखकर हर कोई हो रहा है हैरान!

ऑस्ट्रेलिया के समुद्र तट पर एलियन जैसा एक जीव मिला है. सोशल मीडिया पर एक शख्स ने इससे जुड़ा वीडियो शेयर किया है और लोगों से उनकी राय मांगी है. 

Australia के समुद्र तट पर मिला एलियन जैसा जीव, देखकर हर कोई हो रहा है हैरान!

समुद्र किनारे मिला जीव नहीं आ रहा पहचान में

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ऑस्ट्रेलिया में एक शख्स को समुद्र किनारे एलियन जैसा जीव मिला है. इस जीव की पहचान नहीं की जा पा रही है और इसके 4 पैर हैं. कुछ लोग सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें देखकर इसे एलियन करार दिया है. समंदर किनारे इस अजीबो-गरीब जीव को देखकर सब हैरान हो रहे हैं. पहली बार इसे देखने वाले शख्स ने वीडियो बनाकर शेयर किया है. 

एलियन जैसी है बनावट
इस जीव की बनावट किसी एलियन जैसी ही लग रही थी. लिहाजा, शख्स ने भी इसे एलियन करार दे दिया है. जिस शख्स ने इस जीव को पहली बार देखा उनका नाम एलेक्स टैन (Alex Tan) है. उन्होंने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में मौजूद ऑस्ट्रेलियन सनशाइन कोस्ट पर ये अजीबो-गरीब जीव मिला है. एलेक्स खुद उसे देखकर हैरान थे और बिल्कुल नहीं पहचान पा रहे थे. यहां तक कि उन्होंने लोगों से इस जीव को पहचानने में भी मदद मांगी है.

पढ़ें: 126 साल के Swami Sivanand की ये 5 आदतें जो आपको बना सकती है शतायु 

फूला हुआ शरीर, 4 पैर
इस जीव के 4 पैर हैं और उसका शरीर फूला हुआ है. चूहे जैसी उसकी पूंछ है. सिर से लगभग सारा मांस निकल चुका है, बस खोपड़ी ही बची दिख रही है. यहां तक कि उसके शरीर पर कोई बाल भी नहीं है।. एलेक्स लिखते हैं, ‘मुझे एक बेहद अजीबो-गरीब चीज मिली है. ये लगभग उन चीजों में से है जिसे अब तक लोग एलियन कह चुके हैं.’ ये एक मरे हुए जीव का शव है, जो कुछ दिनों पहले मरा होगा क्योंकि शव पूरी तरह से फूला हुआ है.

समुद्र किनारे बदल जाता है शवों का हाल
बता दें कि कई बार समुद्र किनारे जानवरों का शव कई दिनों तक पड़े रहने के बाद पूरी तरह से बदल जाता है. लहरों और नमकीन पानी के कारण वो अलग से दिखने लगते हैं. इसके कारण उन्हें पहचानना मुश्किल हो जाता है.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement