Advertisement

Napoleon Bonaparte Death Anniversary: जानिए महान योद्धा नेपोलियन के बारे में कुछ अनसुने तथ्य

फ्रांस क्रांति में मुख्य किरदार निभाने वाले Napoleon Bonaparte को अपनी पढ़ाई को बीच में ही छोड़ना पड़ा था.

Napoleon Bonaparte Death Anniversary: जानिए महान योद्धा नेपोलियन के बारे में कुछ अनसुने तथ्य

नेपोलियन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: नेपोलियन बोनापार्ट ( Napolean Bonaparte ) का जन्म इटली पास कोर्सिका में हुआ था. वह एक संपन्न परिवार में पले-बढ़े थे और फ्रांस के एक स्कूल में उनकी पढ़ाई हुई. फ्रांस में पढ़ाई करते हुए उनकी भाषा में कोर्सीकन अंदाज होने के लिए ताना मारा जाता था. किशोरावस्था में नेपोलियन पेरिस शहर में प्रसिद्ध इकोले मिलिटेयर में पढ़ने गए लेकिन अपने पिता की मृत्यु के बाद उनको अपने परिवार को आर्थिक रूप से समर्थन देने के लिए बीच में ही अपनी पढ़ाई को छोड़ना पड़ा. आइए जानते हैं नेपोलियन के विषय में कुछ ऐसे ही अनकहे तथ्य.

बचपन में फ्रेंच साम्राज्य का किया था विरोध

इतिहास में नेपोलियन का नाता फ्रेंच साम्राज्य से बताया गया है, लेकिन उन्होंने अपनी मातृभूमि को फ्रेंच कब्जे से मुक्त करने की कसम खाई थी. नेपोलियन के माता-पिता ने भी उनके जन्म से पहले फ्रेंच कब्जे का विरोध किया था. यहां तक की नेपोलियन ने फ़्रांसीसियों को राक्षस और स्वतंत्रा का दुश्मन भी बताया था. 

Crocodile Tears Syndrome: ऐसी अनोखी बीमारी जिसमें खाना खाते वक्त रोने लगता है इंसान, डॉक्टर भी हैं हैरान

औसत लंबाई के थे नेपोलियन

नेपोलियन की लंबाई को हर जगह नहीं बताया गया है लेकिन उनकी मृत्यु के दौरान लिखे गए विवरण में उनके डील-डौल पर  विस्तार से बात की गई है. उनकी लंबाई लगभग पाँच फुट छह इंच थी. 

उनकी पहली पत्नी हुई थी फ्रांसीसी साम्राज्य के जुर्म का शिकार

जोसफीन डी ब्यूहरनाइस ने 16 साल की उम्र में अलेक्जेंड्रे डी ब्यूहरनाइस से शादी की और फ्रांसीसी साम्राज्य में जगह बनाई. पेरिस में छिड़ी क्रांति के बाद जोसफीन को लेस कार्मेस में बंदी बना लिया था. इसमें उनकी पत्नी को फांसी की सज़ा होने वाली थी. 

Believe It or Not : इस देश में निकली हुई तोंद मानी जाती है सुंदरता का पैमाना

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement