Advertisement
हिंदी न्यूज़लव एंड रिलेशनशिप

Age Gap In Relationships: रिलेशनशिप में एज गैपिंग नहीं बनेगी कभी प्रॉब्लम, कुछ यूं बनाएं रिश्ता

रिलेशनशिप में कई बार एज गैप से कई समस्या होने लगती हैं. एज गैप अगर समस्या बन रही हो ताे बस यहां बताए टिप्स को फॉलो करें, सब अच्छा हो जाएगा.

Age Gap In Relationships: रिलेशनशिप में एज गैपिंग नहीं बनेगी कभी प्रॉब्लम, कुछ यूं बनाएं रिश्ता

रिलेशनशिप में एज गैप को न बनने दें समस्या, इस तरह संभालें रिश्ता

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कहते हैं प्यार में उम्र की सीमा नहीं देखी जाती 'Age Is Just A Number' बस प्यार सच्चा होना चाहिए. यह बात आजकल सच साबित हो रही है. अब कपल्स के बीच उम्र का अंतर (Age Gap) बहुत मायने नहीं रखता है.

बॉलीवुड स्टार्स इसकी मिसाल हैं. मलाइका अरोड़ा- अर्जुन कपूर, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, प्रीटी जिंटा, मिलिंद सोमन और अंकिता, उर्मिला जैसे कई सितारों के बीच उम्र का लंबा फांसला है. आजकल अपने से कम या ज्यादा उम्र के लोगों को डेट करना आम बात है. प्यार में उम्र के अंतर से कोई फर्क नहीं पड़ता. रिश्ता हमेशा दो लोगों की आपसी अंडरस्टैंडिंग पर निर्भर करता है. ऐसे में अगर दोनों के बीच आपसी समझ बेहतर है और आप दोनों एक दूसरे का सम्मान करते हैं तो ये मायने नहीं रखता कि आपके और पार्टनर की उम्र के बीच गैप कितना है. 


लेकिन कई बार ऐसा होता है कि पार्टनर के बीच आपसी अंडरस्टैडिंग विकसित नहीं हो पाती है जिसकी वजह से एज गैप के साइड इफेक्ट्स रिश्ते में नजर आने लगते हैं. ऐसे में अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा हो रहा है, तो यहां जानिए कुछ ऐसे टिप्स जो एज गैप के साइड इफेक्ट्स (Manage Challenges Age Gap Relationships With These Effective Tips) को दूर कर आपके रिश्ते को और मजबूत बनाने में मददगार साबित हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें:  रिश्ते में नहीं रहा पहले जैसा प्यार और रोमांस? ये टिप्स लव-लाइफ में भर देंगे नया स्पार्क

खुद को मेंटली तैयार करें

इस स्थिति में सबसे पहले खुद को मा​नसिक रूप से इसके लिए तैयार करें. ऐसे में एज गैप की बातें लोगों के मुंह से सुनकर आप पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा. इसके अलावा शादी से पहले ही एक दूसरे को अपनी एक्सपेक्टेशंस के बारे में बता दें.

अनुभव न थोपें

उम्र से बड़ा साथी अपना अनुभव पार्टनर से साझा कर सकते हैं. उन अनुभवों को काम की बात मान कर सुने. कभी भी मन में यह सोच न लाएं कि पार्टनर बड़ा है तो ज्ञान दे रहा है. वहीं पार्टनर को अपने अनुभवों को साझा करते समय साथी को नीचा नहीं दिखाना चाहिए. कभी भी यह साबित करने का प्रयास न करें कि उन्हें साथी से ज्यादा पता है. 

सामाजिक समस्याओं को समझें

अक्सर कपल्स के बीच उम्र ज्यादा या कम होने से प्यार पर कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन कई ऐसी सामाजिक समस्याएं हैं जो उनके प्यार के बीच आ सकती हैं. ऐसे में पार्टनर को एक दूसरे को समझना जरूरी है. ऐसी स्थिति में उनके विचारों, भावनाओं के बारे में जानें ताकि कभी भी किसी मुद्दे पर आप अपने विचार रखें तो दोनों के बीच का रिश्ता खराब न हो. 

यह भी पढ़ें: आप चाहते हैं महिलाएं आपके इस प्रपोजल को कभी न ठुकराएं तो रात में जरूर करें ये काम

मैच्योरिटी पर न करें सवाल 

उम्र का मैच्योरिटी या समझदारी से कोई रिश्ता नहीं होता. ऐसे में जब भी कम उम्र का पार्टनर अगर कोई बात कहे तो साथी को उसे अहमियत देनी चाहिए. यह न जताएं कि वह मैच्य़ोर नहीं है, उसे कुछ पता नहीं है. अपनी उम्र और अनुभव के सामने कभी भी कम उम्र के पार्टनर के विचारों को अनदेखा न करें. 

अलग चॉइस को एक्सेप्ट करें

अगर उम्र के अंतर के चलते आप दोनों की पसंद एक दूसरे से अलग है तो पार्टनर का मजाक न बनाएं. एक दूसरे की पसंद का सम्मान करें और उसे स्वीकार करें. रिलेशनशिप में ऐसे तमाम फेज पर समझदारी से एडजस्ट करने से बिगड़ी हुई बातें भी बन जाती हैं.

पार्टनर को सपोर्ट करें

दो लोगों के बीच के रिश्ते में एक दूसरे का सपोर्ट बहुत जरूरी होता है. कई बार ऐसा होता है कि आपका पार्टनर ज्यादा मैच्योर होने की वजह से कुछ ऐसे फैसले ले लेता है. जो हो सकता है आपको अपनी उम्र में समझ न आए. ऐसी स्थिति में पार्टनर से बहस करने की बजाय पार्टनर के नजरिए को समझने की कोशिश करें और उस  फैसले में उनका सपोर्ट करें. आपका ये सपोर्ट पार्टनर से आपके रिश्ते को और मजबूत बना सकता है. इसके अलावा पार्टनर को भी चाहिए कि कोई भी फैसला अपने साथी से डिस्कस करने के बाद ही लें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement