Advertisement

Relationship Tips: पार्टनर करने लगे आपके साथ ऐसा व्यवहार तो समझ लें हो रहा आपका इस्तेमाल, वक्त रहते बना लें दूरी

Relationship Tips: अगर आपका पार्टनर आपको समय न दे, शादी की बात पर  चिढ़े तो समझ लीजिए वह आपका इस्तेमाल कर रहा है. 

Relationship Tips: पार्टनर करने लगे आपके साथ ऐसा व्यवहार तो समझ लें हो रहा आपका इस्तेमाल, वक्त रहते बना लें दूरी

पार्टनर करने लगे आपके साथ ऐसा व्यवहार तो समझ लें कर रहा है आपका इस्तेमाल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: प्यार एक खूबसूरत अहसास होता हैं और पार्टनर्स एक-दूसरे को खुश करने के लिए कुछ भी कर देना चाहते हैं. लेकिन, अगर पार्टनर इसमें कुछ शर्त रखने लगे तो संभल जाने की जरूरत होती है, क्योंकि संभव है आपके पार्टनर ने आपको सिर्फ यूज करने के लिए अपना बनाया हो या रिश्ते में कहीं प्यार (Relationship Tips) मौजूद ही न हो. दरअसल, कई लोग रिलेशनशिप में अपने मतलब को पूरा करने के लिए प्यार का दिखावा करते हैं. 

ऐसे लोग मन भर जाने पर दूर  (Love And Relationship Tips) जाने के लिए कुछ तरीकों का इस्तेमाल करते हैं, जिससे वो आसानी से अलग हो सकें. ऐसे में इस बात को आप इन इशारों से समझ सकते हैं.

अपने कंफर्ट के हिसाब से मिले या बात करे

ऐसे पार्टनर रिलेशनशिप की शुरुआत में बात करने या मिलने के लिए मौका ढूंढते हैं और मतलब निकलने के बाद किनारा कर लेते हैं. ऐसे में जब बॉयफ्रेंड अपने कंफर्ट के हिसाब से आपसे मिले या बात करे तो समझें कि वह आपको यूज कर रहा है. 

यह भी पढ़ें: यदि पार्टनर माथे पर करता है Kiss तो समझ लें इसका मतलब, ये 3 वजह हैं अहम 

हर गलत चीज के लिए ठहराता हो जिम्मेदार

एक अच्छे रिलेशनशिप में पार्टनर एक दूसरे की गलती की जिम्मेदारी एक दूसरे पर थोपते नहीं, बल्कि बातचीत के जरिए उस गलती को सुधारते हैं. लेकिन, आपका पार्टनर अगर हर गलत चीज के लिए आपको जिम्मेदार ठहराता हो, तो समझ लीजिए वह आपके लिए ठीक नहीं है. 

अपनी मर्जी चलाए

इसके अलावा कई बार ऐसा होता है कि पार्टनर आप पर अपनी मर्जी चलाने लगता है. ऐसे में जब पार्टनर अपनी इच्छाएं आप पर थोपे और आपकी मर्जी की फ्रिक न करे, तो भी ऐसा हो सकता है कि आपका पार्टनर आपसे दूर जाना चाहता हो. 

यह भी पढ़ें- क्या है हैप्पी वूमेन की पहचान, उसकी क्या आदतें होती हैं

शादी की बात पर चिढ़ना 

अगर आप लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं और अब शादी करना चाहते हैं. लेकिन, लंबे समय से रिलेशनशिप में होने के बाद भी शादी की बात करने पर आपका पार्टनर चिढ़ता हो, तो ऐसा हो सकता है वो आपसे शादी नहीं करना चाहता.

दोस्तों के लिए आपको समय न दें

अगर आपका बॉयफ्रेंड दोस्तों के लिए अक्सर आपके साथ प्लान को कैंसिल कर दे, तो भी ऐसा हो सकता है कि आपके पार्टनर का इंटरेस्ट खत्म हो गया हो और वह आपसे दूर रहना चाहता हो.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement