Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Yoga For Brain Health: दिमाग की ताकत को बढ़ा देता ये एक योगासन, याद्दाश्त से लेकर ब्रेन को बनाता है पावरफुल

किसी भी व्यक्ति के लिए योग करना बेहद अच्छा होता है. यह न सिर्फ शारीर चुस्त दुरुस्त रखता है. यह मानसिक रूप से भी व्यक्ति को मजबूत करता है. ब्रेन पावर को बढ़ाता है. 

Latest News
Yoga For Brain Health: दिमाग की ताकत को बढ़ा देता ये एक योगासन, याद्दाश्त से लेकर ब्रेन को बनाता है पावरफुल
Add DNA as a Preferred Source

Brain Boosting Yogaashan: आज कल की व्यस्तता से भरी जिंदगी और भागदौड़ के बीच बहुत से लोग मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं. इसकी वजह से उनकी याद्दाश्त भी कमजोर हो रही है. अगर आप या फिर बच्चा भी इन समस्याओं से जूझ रहा है. तो नियमित रूप से एक योगासन शुरू कर दें. इसे करने से न सिर्फ आपका दिमाग पावरफुल बने. आपकी सोचने समझने की शक्ति भी बढ़ जाएगी. स्ट्रेस से मुक्ति मिलेगी. योग में कई आसन हैं जो सीधे तौर पर दिमाग को तेज करने और याद्दाश्त को बढ़ाने में मदद करते हैं. इनमें सबसे प्रभावशाली योगासन शीर्षासन है. आइए जानते हैं इसके करने का तरीका और केसे है फायदेमंद...

जानें क्या है शीर्षासन

योगासन की बात करें तो सभी आसनों में शीर्षासन बेहद फायदेमंद और दिमाग के लिए कारगर साबित होता है. इसे हेडस्टैंड भी कहा जाता है. नियमित रूप से शीर्षासन करने वाले लोगों शरीर तो स्वस्थ रहता ही है. इससे उनका दिमाग कंप्यूटर की तरह काम करता है. यह दिमाग की कार्यक्षमता को बढ़ाता है. 

शीर्षासन से मिलते हैं कई सारे फायदे

ब्रेन में ब्लड सर्कुलेशन को करता है ठीक

शीर्षासन करने से ब्रेन में ब्लड सर्कुलेशन फ्लो बढ़ता है. इसे करने से दिमाग में ज्यादा से ज्यादा आॅक्सीजन पहुंची है और पोषक तत्व मिलते हैं. यह ब्रेन सेल्स को एनर्जी देता है. इसकी काम करने की क्षमता को बढ़ाता है. 

याद्दाश्त और एकाग्रता में करता है सुधार

नियमित रूप से शीर्षासन करने से ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है. इससे ध्यान एकाग्रता की क्षमता बढ़ती है. व्यक्ति की याद्दाश्त बढ़ती है, जिन लोगों का ध्यान भटकता है. ऐसा होना बंद हो जाता है. 

तनाव और चिंता से मिलती है राहत

शीर्षासन ब्रेन में सेरोटोनिन और डोपामिन जैसे हैप्पी हार्मोन लेवल को बूस्ट करता है. इसकी वजह से ही तनाव और चिंता को कम करने में मदद मिलती है. इसका मानसिक स्वास्थ्य पर पॉजिटिव असर पड़ता है.

मूड में होता है सुधार

शीर्षासन से ब्रेन में एंडोर्फिन का स्राव होता है. यह मूड को बेहतर बनाता है. इसके साथ ही डिप्रेशन के लक्षणों को कम करता है. यह मानसिक स्फूर्ति को बढ़ाता है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)  

 ख़बरों जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement