Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Year Ender 2023: ग्लोइंग स्किन के लिए 2023 में खूब ट्रेंड में रहे ये 4 देसी नुस्खें, आप करें इन्हें ट्राई

Year Ender 2023 Beauty Trends: इस साल इन 4 स्किन केयर के देसी नुस्खों को लोगों ने खूब आजमाया. यह नुस्खें इस साल काफी ट्रेंड में रही हैं.

Latest News
Year Ender 2023: ग्लोइंग स्किन के लिए 2023 में खूब ट्रेंड में रहे ये 4 देसी नुस्खें, आप करें इन्हें ट्राई

Year Ender 2023

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः साल 2023 (Year Ender 2023) में लोगों ने सेहत और स्वास्थ्य पर खूब ध्यान दिया. इस साल ट्रेंड में रहे फूड्स में भी सभी हेल्दी फूड्स ही हैं. इतना ही नहीं स्किन केयर (Skin Care) को लेकर भी लोग काफी सजग रहे. बढ़ती उम्र के साथ ही स्किन पर झुर्रियां और डलनेस आती है साथ ही स्किन बेजान हो जाती है. ऐसे में इनसे छुटकारा पाने के लिए इस साल 4 देसी नुस्खों (Beauty Trends 2023) को लोगों ने खूब आजमाया. गूगल पर इन नुस्खों को खूब सर्च किया गया. आइये आपको स्किन केयर (Year Ender 2023 Beauty Trends) के इन देसी नुस्खों के बारे में बताते हैं जो इस साल काफी चर्चा में रहे.

इस साल ट्रेंड में रहे ये स्किन केयर टिप्स
आइस वाटर फेशियल

स्किन केयर के लिए इस साल आइस वाटर फेशियल काफी ट्रेंड में रहा है. इससे आप आसानी से घर पर ही कर सकते हैं. यह बर्फ के ठंडे पानी से करना होता है. आइस वाटर फेशियल करने के लिए ठंडे पानी में बर्फ को टुकड़े डाल लें. इस पानी में करीब 4-5 सेकेण्ड तक चेहरे को डुबाएं. ऐसा दो से तीन बार करें. इसे आप हफ्ते में तीन बार कर सकते हैं. इससे फायदा होगा.

 

कड़ाके की ठंड में शरीर को गर्म रखेंगे ये 4 स्नैक्स, सेहत के लिए अच्छे और स्वाद में भी जबरदस्त

चावल के पानी का फेशियल
चावल के पानी का फेशियल यानी राइस वाटर फेशियल इस साल खूब चर्चा में रहा. यह स्किन केयर रूटीन कोरियन लोगों द्वारा फॉलो किया जाता है. यह इंस्टेंट ग्लो के लिए होता है. राइस वाटर फेशियल करने के लिए 3-4 चम्मच चावलों को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें. सुबह इस पानी से चेहरे को धोएं. ऐसा रोजना करने से स्किन ग्लोइंग होती है और रंगत में भी निखार आता है.

कॉफी फेशियल
कॉफी पीना ही नहीं बल्कि ब्यूटी के लिए भी इस्तेमाल की जाती है. कॉफी का इस्तेमाल बालों को काला करने के लिए भी किया जाता है. इस साल कॉफी फेशियल का भी ट्रेंड रहा. यह स्किन को ग्लोंइग बनाने के साथ ही चेहरे के दाग-धब्बों को भी दूर करती हैं. कॉफी फेशियल करने के लिए एक चम्मच गुलाब जल के साथ दो चम्मच कॉफी पाउडर मिलाकर स्किन पर लगाएं.

ऑरेंज फेस पैक
संतरे के छिलके से फेस पैक बनाकर स्किन पर अप्लाई करने से भी स्किन का ख्याल रख सकते हैं. इसके लिए एक बाउल में करीब दो चम्मच चावल का आटा लें और इसमें संतरे के छिलके का पाउडर मिलाएं. इससे गुलाब जल मिलाएं. इसे स्किन पर लगाने के करीब 20 मिनट बाद चेहरे को धो लें.

(Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले हमेशा अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement