लाइफस्टाइल
Sauntering Benefits: लोग अक्सर काम-काज के चलते अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं. ऐसे में भागदौड़ भरी जिंदगी में ब्रेक लेकर टहलने के महत्व को बताने के लिए विश्व सैर-सपाटा दिवस मनाया जाता है.
Sauntering Day History and Significance: हर साल 19 जून को सौंटरिंग डे मनाया जाता है. वर्ल्ड सौंटरिंग डे (World Sauntering Day 2025) यानी विश्व सैर-सपाटा दिवस लोगों को सेहत के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है. भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग खुद के लिए भी समय नहीं निकाल पाते हैं. ऐसे में काम के बोझ, तनाव, डिप्रेशन को टहलने से दूर कर सकते हैं. वर्ल्ड सौंटरिंग डे मनाने का उद्देश्य लोगों को हेल्दी लाइफस्टाइल (Healthy Lifestyle) के लिए प्रेरित करना है.
अमेरिका के एक व्यक्ति डब्ल्यू.टी. राबे ने साल 1979 में इस दिन को मनाने की शुरुआत की थी. उनका मानना था कि जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए जॉगिंग और तेज चलना और सैर सपाटा करना अच्छा होता है. सैर करने के लिए किसी भी प्रकार के लक्ष्य की जरूरत नहीं है आप आरामदायक कपड़े पहनिए और टहलने निकल जाएं. आजकल की डिजिटल दुनिया में जहां सब लोग पूरे दिन फोन पर लगे रहते हैं ऐसे में इससे ब्रेक लेकर टहलना बहुत ही जरूरी है. आप घर की बालकनी, छत और छोटे से गार्डन में कहीं भी टहल सकते हैं.
- टहलने से सेहत को भी कई फायदे मिलते हैं. आप काम के बीच ब्रेक लेकर कुछ देर टहलते हैं तो इससे मूड फ्रेश होता है.
- सुबह के समय टहलने और वॉक करने से मसल्स की अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है. यह सेहत के लिए भी अच्छा होता है.
- पार्क में वॉक करने से एनर्जेेटिक महसूस होता है. शरीर को ताजा हवा मिलती है जो थकाम को दूर करती है.
- आज आप विश्व सैर सपाटा दिवस पर रोजाना टहलने का खुद से वादा कर सकते हैं. आप रोज नहीं तो हफ्ते में दो बार टहलने के लिए जरूर निकलें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.