Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

World Saree Day 2024: लाखों में मिलती हैं ये 5 साड़ियां, जानें क्या है खासियत, जो इतनी ज्यादा है कीमत

World Saree Day: भारतीय पारंपरिक परिधान साड़ी महिलाओं के सौंदर्य, गरिमा और पहचान है. इसके महत्व की सराहना करने के लिए विश्व साड़ी दिवस मनाया जाता है.

Latest News
World Saree Day 2024: लाखों में मिलती हैं ये 5 साड़ियां, जानें क्या है खासियत, जो इतनी ज्यादा है कीमत

World Saree Day 2024

Add DNA as a Preferred Source

India Most Expensive Saree: आज 21 दिसंबर को विश्व साड़ी दिवस मनाया जा रहा है. पारंपरिक परिधान साड़ी भारतीय महिलाओं की पहचान है. इसके महत्व को बताने के लिए विश्व साड़ी दिवस मनाया जाता है. आज विश्व साड़ी दिवस के मौके पर आपको इस दिन के महत्व और इतिहास के बारे में बताएंगे. इसके साथ ही भारत की 5 महंगी साड़ियों के बारे में बताएंगे जिनकी कीमत लाखों में है.

क्या है विश्व साड़ी दिवस का इतिहास?

विश्व साड़ी दिवस मनाने की शुरुआत बहुमुखी परिधान का जश्न मनाने की पहल के रूप में की गई थी. भारत में महिलाओं की पोशाक साड़ी है. सिंधु घाटी संस्कृति 2,800 से 1,800 ईसा पूर्व के बीच फली-फूली थी. यहां पर साड़ी जैसा पहनावा पहली बार देखा गया था. भारत के साथ ही बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल  और पाकिस्तान में अलग-अलग तरीकों से साड़ी को पहना जा जाता है.


NCRB के आंकड़ों के मुताबिक, पुरुषों में बढ़ रहे हैं सुसाइड के मामले, जानें क्या है वजह?


हजारों में नहीं, लाखों में मिलती हैं ये 5 साड़ियां

- दक्षिण भारत की मशहूर कांचीपुरम साड़ी बहुत ही महंगी मिलती है. यह साड़ी सिल्क और शानदार कारीगरी  के लिए फेमस है. इसकी कीमत लाख रुपए तक होती है.
- बनारसी साड़ी भी पूरे भारत में खूब प्रसिद्ध है. यह महंगे साड़ी ब्रांड्स में से एक है. इसे बनाने के लिए रेशमी धागे और सोने-चांदी की तारों का इस्तेमाल होता है. इसकी कीमत 50 हजार से लेकर 5 लाख तक होती है.

- गुजरात के पाटन में पाटन पटोला साड़ी बनाई जाती है. इस एक साड़ी को बनाने में 3-4 महीने तक लगती है. यह साड़ी 2 लाख से लेकर 10 लाख तक में मिलती है.
- मूंगा सिल्क साड़ी और जरदोजी वर्क साड़ी यह दोनों साड़ी भी काफी महंगी हैं. इन महंगी साड़ियों को खासतौर पर वेडिंग या फिर स्पेशल सेरेमनी के लिए बनवाया जाता है.

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement