Advertisement

World Irritable Bowel Syndrome Day: हर समय पेट फूला या भारीपन महसूस होना आंतों के बीमार होने का है पहला संकेत

क्या आपको हर समय पेट फूला हुआ या बिना खाए भी भारी-भारी सा लगता है तो इसे नजरअंदाज करना आपको गंभीर बीमारी का शिकार बना सकती है.

Latest News
World Irritable Bowel Syndrome Day: हर समय पेट फूला या भारीपन महसूस होना आंतों के बीमार होने का है पहला संकेत

Signs and Symptoms of unhealthy gut

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः आज 19 अप्रैल को विश्व इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम डे पर चलिए इस बीमारी के लक्षणों के बारे में बताएं. इस बीमारी के शुरुआती लक्षण इतने सामान्य होते हैं कि इसे पड़ पाना कई बार कठिन हो जाता है. लेकिन नीचे बताए जा रहे लक्षण अगर आपकी रोज की दिक्कत बनने लगे तो डॉक्टर से जरूर संपर्क कर लें.

आंत हमारे शरीर का 'दूसरा मस्तिष्क' कहा जाता है क्याेंकि इसका संबंध डायजेशन से होता है. अगर आंत बीमार हो जाए तो शरीर के कई हिस्सों पर इसका असर दिखने लगता है. अनियमित खानपान और खराब जीवनशैली पाचन तंत्र को कमजोर करने का काम करती है और इससे ही आंतों को नुकसान होता है. 

पेट में रहता है सुई की चुभन जैसा दर्द? इन बीमारियों के हो सकते हैं संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

आंत से जुड़ी परेशानी कई और दूसरी बीमारियों का भी कारण बनती है. तो चलिए जानते हैं कि इसके क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं, जिन्हेंनजरअंदाज नहीं करना चाहिए? 

1- हर समय पेट फूला या भारी लगता है और लंबे समय से आप ये महसूस कर रहे तो ये आंत की खराबी का पहला संकेत हो सकता है.

2- कब्ज या बवासीर भी आंत की खराबी का संकेत है

Health Alert: पेट में दर्द और गैस छोटी आंत में सूजन का भी है संकेत, ये 5 लक्षण हैं खतरनाक

3- अगर आपके दांत या मसूड़े में दिक्कत नहीं और उसके बाद भी मुंह से बदबू आती है तो ये आंत की खराबी का संकेत है.

4- अगर खाना खाते ही तुरंत मल त्याग को जाना पड़ता है या  दिन में दो या इससे ज्यादा बार मल त्याग करना पड़ रहा है, तो ये भी आंतों की दिक्कत को बताता है.

5-वजन घटाने या बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं और लगातार मेहनत करने के बाद भी इसमें सफल नहीं हो पा रहे हैं, तो ऐसा हो सकता है कि आपकी आंत सही ढंग से काम न कर रही हो.इसे भूलकर भी नजरअंदाज न करें, क्योंकि इससे परेशानी बढ़ सकती है.

6-खानपान सही होने के बावजूद अगर आपको दिनभर थकान का अहसास होता है, तो यह भी कहीं न कहीं यह खराब आंत का संकेत हो सकता है.अस्वस्थ आंत के कारण त्वचा संबंधी समस्याएं और महिलाओं में मासिक धर्म की अनियमितता हो सकती है.

Leaky Gut Syndrome: क्या है यह पेट और आंत से जुड़ी समस्या, जानिए इसके लक्षण और कैसे करें इलाज

आंतों को कैसे मजबूत बनाएं? 

  1. रोजाना एक ही तरह का खाना न खाएं, बल्कि विभिन्न प्रकार के भोजन का सेवन करें
  2. तनाव में न रहें 
  3. अगर तनाव है, तो इसे कम करने के लिए मेडिटेशन और मानसिक योगा करें
  4. शराब का सेवन न करें  
  5. कैफीन और मसालेदार खाने का सेवन न करें 
  6. 7-8 घंटे की बेहतर नींद लें 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement