लाइफस्टाइल
Food Safety Day: बीमारियों का एक सबसे बड़ा कारण दूषित भोजन है. WHO के अनुसार, हर 10 में से 1 इंसान दूषित भोजन के कारण ही बीमार पड़ता है. चलिए आपको फूड से जुड़ी बीमारियों और सेफ्टी की बातों के बारे में जानते हैं.
World Food Safety Day 2025: विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस हर साल 7 जून को मनाया जाता है. यह भोजन के प्रति स्वच्छता और सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है. बीमारियों का सबसे कारण दूषित और मिलावटी भोजन है. इसलिए फूड सेफ्टी से जुड़ी बातों के बारे में आपको बताते हैं.
इस साल विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस "Food Safety: Science in Action" (विज्ञान खाद्य सुरक्षा के केंद्र) की थीम पर मनाया जा रहा है. कैसे असुरक्षित भोजन बीमारियों का कारण बनता है. इससे किन बीमारियों का खतरा रहता है. हर वर्ष करीब 16 लाख लोग खराब भोजन की वजह से बीमार होते हैं.
फूड इंफेक्शन
खराब खाना फूड इंफेक्शन का कारण भी बन सकता है. ऐसे में आपको पेट दर्द, बुखार और कमजोरी हो सकती है. इसके कारण टाइफाइड और डायरिया हो सकता है.
फूड प्वाइजनिंग
दूषित और खराब भोजन से फूड प्वाइजनिंग हो सकती है जिसके कारण उल्टी, दस्त, मतली और डिहाइड्रेशन की परेशानी हो सकती है.
नोरोवायरस
नोरा वायरस दूषित भोजन और पानी के जरिए शरीर में जाता है. इसके कारण मौसमी वायरल इंफेक्शन और हेपेटाइटिस की समस्या हो सकती है.
लिवर से जुड़ी समस्या
खराब और दूषित खाना खा लेने के कारण लिवर से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. कई बार ऐसी स्थिति में लिवर खराब होने का खतरा भी रहता है.
- किसी भी खाद्य पदार्थ को अच्छे से पकाने के बाद ही खाएं. कच्चा खाने से बचना चाहिए.
- खाना खाने से पहले हाथों को अच्छे से 20 सेकंड के लिए साबुन और पानी से धोएं.
- मीट, सीफूड और अंडा इन सभी चीजों को बहुत ही सोच-समझकर और सावधानी से खाना चाहिए. इनसे तबीयत खराब होने का खतरा रहता है.
- फल और सब्जियों को अच्छे से धोकर खाएं. खुले में रखा खाना खाने से बचना चाहिए.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.