Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

खूब पसंद है चॉकलेट लेकिन नहीं जानते होंगे इसका द‍िलचस्‍प इतिहास, जानें क्यों मनाया जाता है World Chocolate Day

World Chocolate Day 2025: वर्ल्ड चॉकलेट डे हर साल 7 जुलाई को मनाया जाता है. साल 2009 में सबसे पहले इसकी शुरुआत हुई थी. इस दिन लोग चॉकलेट एक-दूसरे को उपहार में देते हैं और साथ मिलकर खाते हैं.

Latest News
खूब पसंद है चॉकलेट लेकिन नहीं जानते होंगे इसका द‍िलचस्‍प इतिहास, जानें क्यों मनाया जाता है World Chocolate Day

World Chocolate Day 2025

Add DNA as a Preferred Source

World Chocolate Day 2025: छोटे बच्चे और बड़े बुजुर्ग चॉकलेट लगभग सभी लोगों की फेवरेट होती है. चॉकलेट खाते ही लोगों का मूड एकदम अच्‍छा हो जाता है. चॉकलेट आपको भी खूब पसंद होगी. आप चॉकलेट क दीवाने है तो यह पता होना चाहिए कि, दुनिया में वर्ल्ड चॉकलेट डे भी मनाया जाता है. वर्ल्ड चॉकलेट डे हर साल 7 जुलाई को मनाया जाता है. इस दिन लोग चॉकलेट खाते हैं और दूसरों को चॉकलेट गिफ्ट करते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि, चॉकलेट का इतिहास क्या है?

क्या है चॉकलेट का इतिहास? (Chocolate History)

चॉकलेट करीब चार हजार साल पुरानी है. माना जाता है कि.  इसकी शुरुआत अमेरिका के मेसो से हुई थी. अब इसे मेक्सिको के नाम से जानते हैं. यहां पर कोको के पौधो की खेती होती थी जिससे चॉकलेट बनती थी. इसे उस समय दवा के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था. यहीं से कोको के पौधे और चॉकलेट को 1500s में यूरोप लाया गया. इसके बाद से लोगों में चॉकलेट की दीवानगी द‍िखने लगी. अब हर घर में चॉकलेट खाई जाती है. यह लोगों की फेवरेट ट्रीट बन चुकी है.

वर्ल्ड चॉकलेट डे का महत्व (World Chocolate Day Significance)

वर्ल्ड चॉकलेट डे के मौके पर लोग खुशी से एक-दूसरे को चॉकलेट देते हैं. यह दिन बताता है कि, जीवन में मिठास खोलने के लिए चॉकलेट का काफी महत्व है. इसके साथही चॉकलेट खाना कई बीमारियों में फायदेमंद होता है. ऐसे में इसे आप इसे खाकर सेहत का ख्याल रख सकते हैं. चॉकलेट खाने से हार्ट हेल्दी रहता है और यह कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करता है. चॉकलेट खाने से मूड भी अच्छा रहता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement