लाइफस्टाइल
Blood Donation Benefits: आज 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जा रहा है. लोगों को रक्तदान के प्रति जागरुक करने के लिए यह विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है.
Blood Donation Day 2025: विश्व रक्तदाता दिवस लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के लिए मनाया जाता है. विश्व रक्तदाता दिवस हर साल 14 जून को मनाया जाता है. साल 2004 में विश्व रक्तदाता दिवस (World Blood Donor Day History) मनाने की शुरुआत हुई थी. रक्तदान मनाने के लिए 14 जून को इसलिए चुना गया क्योंकि, इस दिन डॉ. कार्ल लैंडस्टीनर का जन्मदिन होता है. इन्होंने ही ब्लड ग्रुप सिस्टम की खोज की थी जिसकी वजह से एक व्यक्ति का खून दूसरे को चढ़ाना आसान हुआ. इस साल ब्लड रक्तदान दिवस ‘Give Blood, Give Hope’ ‘रक्त दें, उम्मीद दें’ की थीम पर मनाया जा रहा है.
आपने अक्सर देखा होगा की ब्लड डोनेट करने को "रक्तदान महादान" कहा जाता है. रक्तदान शिविर के यहां पर यह लिखा होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि, रक्तदान को महादान क्यों कहते हैं. दरअसल, ब्लड डोनेट करके किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है. इसी वजह से रक्तदान को महादान कहते हैं. किसी दुर्घटना में घायल हुए मरीज या गंभीर रूप से बीमार को ब्लड की जरूरत पड़ती है तो उसे रक्तदान कर आप जीवन रक्षक बन सकते हैं.
भीषण गर्मी बढ़ा न दे Blood Pressure, तुरंत इन 5 बातों पर ध्यान दें बीपी के मरीज
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रक्तदान करने से न सिर्फ दूसरों की जिंदगियां बचाई जा सकती हैं बल्कि, खुद के शरीर के लिए भी अच्छा होता है. रक्तदान करते वाला व्यक्ति हमेशा स्वच्छ रहता है. रक्तदान करने से ब्लड का प्रभाव बना रहता है. एक पूर्ण रूप से स्वच्छ व्यक्ति हर 3 महीने में एक बार रक्तदान कर सकता है. ब्लड डोनेट करने से नई रक्त कोशिकाएं बनती है जो बेहतर तरीके से काम करती हैं. हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा भी कम होता है. इसके साथ ही शरीर में अच्छे हार्मोन पैदा होते हैं.
- ब्लड डोनेट करने वालों को अच्छी नींद लेना जरूरी होता है. वरना सेहत पर बुरा असर पड़ता है. अगर आप नींद पूरी नहीं करते हैं तो चक्कर आने और थकान की दिकक्त हो सकती है.
- किसी भी प्रकार का इंफेक्शन हो और सर्दी-जुकाम हो तो इस स्थिति में ब्लड डोनेट करने से बचना चाहिए.
- डॉक्टर खाली पेट भी रक्तदान करने से भी मना करते हैं. तो इस बात का भी ध्यान रखें कि, खाली पेट ब्लड डोनेट न करें.
- ब्लड डोनेट करने से पहले शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी होता है. आप रक्तदान करने से पहले आधा लीटर तक पानी जरूर पी लें.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.