Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

इस नक्षत्र में जन्मी महिलाओं का सानिध्य पति की किस्मत चमका देता है , विराट की पत्नी अनुष्का का भी है यही नक्षत्र 

Which Nakshatra Belongs Anushka Sharma: क्रिकेटर विराट कोहली शादी के बाद जितनी तेजी से ग्रो किए और उनकी किस्मत बेहतर से बेहतरीन हो गई उसके पीछे अनुष्का शर्मा के शुभ ग्रह और नक्षत्र भी रहे हैं.

इस नक्षत्र में जन्मी महिलाओं का सानिध्य पति की किस्मत चमका देता है , विराट की पत्नी अनुष्का का भी है यही नक्षत्र 

इस नक्षत्र की महिलाएं बदलती हैं अपने पति की किस्मत

Add DNA as a Preferred Source

ज्योतिष शास्त्र हर नक्षत्र का अलग-अलग स्थान, प्रवृत्ति और प्रकृति होती है. जिस तरह किसी के जन्म पर ग्रहों का असर होता है वैसे ही नक्षत्रों का प्रभाव भी व्यक्ति के जीवन में होता है. कुछ नक्षत्र जहां अपने जातक के लिए भाग्यशाली होते हैं वहीं कुछ परेशानियां भी खड़ी कर देते हैं लेकिन आज जिस नक्षत्र में जन्मी महिलाओं के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वो अपने पति के लिए बहुत भाग्यशाली मानी जाती हैं. कहते हैं ऐसी महिलाओं का पैर बहुत शुभ होता है और जहां जाती हैं वहां खुद के साथ अपने साथ वालों को भी राज कराती हैं.

इस नक्षत्र की महिलाएं बदलती हैं अपने पति की किस्मत

आज हम जिस नक्षत्र की महिलाओं के बारे में बताने जा रहे हैं उसी नक्षत्र की विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी हैं और ये जानने के बाद आप खुद महसूस कर सकते हैं कि शादी के बाद से विराट कितनी उंचाईयों तक पहुंचे हैं और उंचाई पर पहुंचकर भी डाउन टू अर्थ हैं.

इस नक्षत्र की महिलाएं बदलती हैं अपने पति की किस्मत

कौन सा है ये भाग्यशाली स्वाति नक्षत्र
ये नक्षत्र है स्वाति और इसमें जन्मीं महिलाएं बेहद आकर्षक, सौम्य और स्वतंत्र विचारों वाली होती हैं. इन महिलाओं का व्यक्तित्व बेहद संतुलित और शांत होता है. इसी वजह से ये महिलाएं दूसरों से अलग होती हैं. इन महिलाओं का वैवाहिक जीवन भी बेहद खुशहाल और सफल होता है. क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी इसी नक्षत्र से ताल्लुक रखती हैं. 

इस नक्षत्र की महिलाएं बदलती हैं अपने पति की किस्मत

इस नक्षत्र की लड़कियां बहुत धार्मिक होती हैं
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार स्वाति नक्षत्र की महिलाएं अपने जीवनसाथी के लिए बहुत भाग्यशाली होती हैं. ये महिलाएं बहुत धार्मिक होती हैं. साथ ही ये पूजा-पाठ, व्रत-उपवास और धार्मिक परंपराओं का पालन करती हैं. ये महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं.  

इस नक्षत्र की महिलाएं बदलती हैं अपने पति की किस्मत

एक आदर्श पत्नी 
स्वाति नक्षत्र की महिलाओं में धैर्य, समर्पण और सेवा की भावना बहुत अधिक होती है. यही बात उन्हें आदर्श पत्नी बनाती है. स्वतंत्र सोच और समर्पण उनके दो सबसे बड़े गुण हैं. 

इस नक्षत्र की महिलाएं बदलती हैं अपने पति की किस्मत

पति की बनती हैं ताकत  
इस नक्षत्र की महिलाएं न केवल स्वतंत्र विचारों वाली होती हैं, बल्कि ये अपने पारिवारिक मूल्यों और रिश्तों को भी उतना ही महत्व देती हैं. ये न केवल अपने पति को भावनात्मक सहारा देती हैं, बल्कि हर मुश्किल परिस्थिति में ढाल बनकर उनके साथ खड़ी रहती हैं. 

इस नक्षत्र की महिलाएं बदलती हैं अपने पति की किस्मत

प्रेम और समर्पण की होती है भावना
स्वाति नक्षत्र की स्त्रियां शांत स्वभाव की होती हैं. वे अपने काम के साथ-साथ अपने पति से भी प्रेम करती हैं. इनका स्वभाव कभी आक्रामक नहीं होता. इसलिए इनसे विवाह करने वालों के वैवाहिक जीवन में शांति बनी रहती है. 

 इस नक्षत्र की महिलाएं बदलती हैं अपने पति की किस्मत

अपने पति को सफल बनाने में योगदान देती हैं 
स्वाति नक्षत्र की महिलाएं भी अपने पति की सफलता में महत्वपूर्ण और मूल्यवान भूमिका निभाती हैं, क्योंकि इन महिलाओं को प्रेरणा, स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और ज्योतिष पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement