Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

राहत देने वाला Room Heater बन न जाए आफत, इस्तेमाल के समय जरूर बरतें ये सावधानियां

Room Heater: सर्दियों में लोग घर और कमरे को गर्म करने के लिए रूम हीटर का इस्तेमाल करते हैं. आपको रूप हीटर का इस्तेमाल करते समय जरूरी सावधानियों को बरतना चाहिए.

राहत देने वाला Room Heater बन न जाए आफत, इस्तेमाल के समय जरूर बरतें ये सावधानियां

Room Heater Safety Tips

Add DNA as a Preferred Source

Room Heater Safety Tips: सर्दियों में बाहर का तापमान काफी कम होता है ऐसे में ठंड में लोगों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं. बाहर के कम तापमान में घर को गर्म बनाए रखने के लिए लोग रूम हीटर का इस्तेमाल करते हैं. लोग घरों और कमरों को गर्म करने के लिए इलेक्ट्रिक और गैस वाले हीटर का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, इनका इस्तेमाल बड़ी ही सावधानी से करना चाहिए. हल्की सी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं. इलेक्ट्रिक रूम हीटर (Room Heater) से करंट भी लग सकता है. आइये आपको रूम हीटर इस्तेमाल करने के सेफ्टी टिप्स के बारे में बताते हैं.

रूम हीटर चलाते समय जरूर बरतें ये 5 सावधानी (Safety Tips While Using Room Heater)
हीटर को रखें दूर

हीटर को खुद से या किसी भी जलने वाली चीज से दूर रखें. वरना यह गर्म होकर आग पकड़ सकता है. हीटर को दूर रखकर ही इससे हाथ और पैर गर्म करें. पास जाने से जलने और करंट लगने का खतरा रहता है.

फ्लोर पर रखें हीटर

कई लोग हीटर को बिस्तर, टेबल और चटाई पर रखते हैं. लेकिन यह आग लगने का कारण बन सकता है. हीटर को हमेशा फ्लोर पर रखकर ही इस्तेमाल करें. हीटर को उंचाई पर भी नहीं रखना चाहिए. यह ओवरहीट होकर गिर सकता है.


कई समस्याओं का रामबाण इलाज है इस फल का पानी, रोज पीने से सेहत को मिलेंगे कई फायदे


ओवरहीट का रखें ध्यान

हीटर का लगातार घंटों तक इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. ऐसे में यह ओवरहीट होकर डैमेज हो सकता है. ओवरहीट होने के कारण हीटर के फटने का डर रहता है. इसलिए इस बात का खास ध्यान रखें.

एलर्जी होने का खतरा

हीटर का अधिक इस्तेमाल करने से एलर्जी और इंफेक्शंस का खतरा पैदा होता है. इससे एलर्जिंक रिएक्शन ट्रिगर होता है. हीटर के इस्तेमाल से आंखों और स्किन को इरिटेशन हो सकती है. अस्थमा के मरीज को भी इससे परेशानी हो सकती है.

हीटर ऑन होने पर कहीं ना जाएं

जब आप हीटर ऑन करके बैठे हैं तो इस दौरान उठकर कहीं भी ना जाएं. हीटर ऑन होने के दौरान इसके पास कोई जरूर रहे. इसके अलावा बंद कमरें में हीटर नहीं चलाना चाहिए. इससे कार्बनडाइऑक्साइड बढ़ने का खतरा रहता है. इससे सिर दर्द, जी मितलाना और चक्कर आने की समस्या हो सकती है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर्स से संपर्क करें.)   

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement