लाइफस्टाइल
Causes of Headaches After Workout: कई लोगों को वर्कआउट के बाद अचानक सिरदर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है. आमतौर पर कई लोगों को यह दर्द हल्का होता है, वहीं कई लोगों को तेज...
Causes of Headaches After Workout: इन दिनों युवाओं में जिम का क्रेज काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है, ये जरूरी भी. हेल्थ एक्सपर्ट्स भी हेल्दी और फिट रहने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं. हालांकि, कई लोगों को जिम के बाद कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इन्हीं में से एक है वर्कआउट के बाद अचानक सिरदर्द होना. आमतौर पर कई लोगों को यह दर्द हल्का होता है, वहीं कई लोगों को तेज.
लेकिन, क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों होता है? आइए आसान भाषा में समझते हैं कि जिम में वर्कआउट करने के बाद सिरदर्द क्यों होता है और इससे बचाव कैसे किया जा सकता है...
डिहाइड्रेशन के कारण: एक्सपर्ट्स के मुताबिक जिम में पसीना निकलने से शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है और इससे ब्रेन टिशू सिकुड़ते हैं, जिससे सिरदर्द शुरू हो सकता है.
गलत पोस्चर: इसके अलावा अगर एक्सरसाइज करते समय गर्दन या पीठ की स्थिति सही नहीं हो तो इससे मांसपेशियों पर तनाव आता है, इससे सिरदर्द हो सकता है.
ऑक्सीजन की कमी: वहीं तेज वर्कआउट के दौरान अगर सांस ठीक से न ली जाए तो दिमाग तक ऑक्सीजन की सप्लाई कम हो जाती है और इससे सिरदर्द हो सकता है.
खाली पेट वर्कआउट: इसके अलावा अगर बिना कुछ खाए जिम जाएं तो इस स्थिति में ब्लड शुगर लेवल गिर सकता है और इससे कमजोरी, चक्कर और सिरदर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है.
ओवरएक्सर्शन (बहुत ज्यादा मेहनत): अपनी क्षमता से ज्यादा वर्कआउट करने से नसों में खिंचाव आता है और एक्सर्शनल हेडेक की समस्या हो सकती है, ऐसे में वर्कआउट के बाद सिरदर्द शुरू हो सकता है.
कैसे करें बचाव? (Tips To Avoid Headache)
- वर्कआउट से पहले और बाद में पानी पिएं जरूर पिएं, इससे शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है.
- सही फॉर्म में एक्सरसाइज करना जरूरी, इसके लिए ट्रेनर की सलाह लें और स्ट्रेचिंग न भूलें.
- सांस लेने की तकनीक पर दें ध्यान और गहरी और नियंत्रित सांस लें.
- हल्का नाश्ता करें, इसमें केला, ओट्स या ड्राई फ्रूट्स जैसे एनर्जी देने वाले फूड्स शामिल करें.
- इस स्थिति में धीरे-धीरे वर्कआउट बढ़ाएं, अचानक भारी एक्सरसाइज न करें.
(डिस्क्लेमर-ये खबर सामान्य जानकारी और रिपोर्ट्स पर आधारित है, अधिक जानकारी के लिए आप डॉक्टर से संपर्क करें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.