Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Heart Attacks in Young Adults: क्यों बढ़ रही है युवाओं में हार्ट अटैक की समस्या, इससे खुद को कैसे बचाएं? 

Heart Attacks in Young Adults: युवाओं में दिल की बीमारी क्यों तेजी से बढ़ रही है, इससे खुद का बचाव कैसे किया जा सकता है...आइए जानते हैं इसके बारे में....  

Latest News
Heart Attacks in Young Adults: क्यों बढ़ रही है युवाओं में हार्ट अटैक की समस्या, इससे खुद को कैसे बचाएं? 

Heart Attacks in Young Adults

Add DNA as a Preferred Source

Heart Attacks in Young Adults-  युवाओं में इन दिनों तेजी से हार्ट अटैक की समस्या बढ़ रही है. WHO की एक रिपोर्ट् के मुताबिक, दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें दिल की बीमारी से होती हैं और हर साल लगभग एक करोड़ 80 लाख लोग इसकी वजह से अपनी जान गंवा देते हैं यानी करीब हर पांच में से चार मौतें हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह से होती है. ऐसे में दिल की सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है. आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बता रहे हैं कि युवाओं में दिल की बीमारी क्यों तेजी से बढ़ रही है, इससे खुद का बचाव कैसे किया जा सकता है.  

जान लें हार्ट अटैक के क्या हैं मुख्य लक्षण 

  • सीने में दबाव, जकड़न या दर्द होना 
  • कंधे, बांह, पीठ, गर्दन या जबड़े में दर्द की समस्या
  • सांस लेने में कठिनाई होना
  • बहुत ज्यादा पसीना आना
  • चक्कर आना या बेहोशी आना 

युवाओं में क्यों बढ़ रही हार्ट अटैक की समस्या?

युवाओं में हार्ट अटैक के बढ़ने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हैं, इनमें सबसे बड़े कारण खराब जीवनशैली, खानपान और स्मोकिंग हैं. खराब खानपान जैसे की जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड और बहुत ज्यादा तेल-मसाले वाला खाना धमनियों में ब्लॉकेज का कारण बनता है. इससे दिल की बीमारी का खतरा तेजी से बढ़ रहा है. 

वहीं लगातार मानसिक तनाव और पर्याप्त नींद न लेने से भी दिल की सेहत कमजोर हो रही है, इसके अलावा फिजिकल एक्टिविटी की कमी यानी लंबे समय तक बैठकर काम करना और व्यायाम न करना हृदय रोगों का जोखिम बढ़ाता है. वहीं धूम्रपान और शराब का सेवन भी हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ाता है, ऐसे मे ये आदतें ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचाती हैं और ब्लड प्रेशर बढ़ाती हैं.

कैसे करें इससे बचाव?

- बैलेंस डाइट लें जिसमें फाइबर, ओमेगा-3 और एंटीऑक्सिडेंट्स मौजूद हों  
- रोजाना कम से कम 30 मिनट का व्यायाम करें.
- धूम्रपान और शराब से परहेज करें 
- स्ट्रेस मैनेजमेंट करें, इसके लिए मेडिटेशन योग और पर्याप्त नींद लें
- सालाना हेल्थ चेकअप कराएं, खासतौर से 30 की उम्र के बाद

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.) 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement