लाइफस्टाइल
Blood Donation Tips: लोगों को अक्सर रक्तदान करने के बाद सिर चकराने लगता है और कमजोरी महसूस होने लगती है. इससे बचने के लिए आपको इन टिप्स को अपनाना चाहिए.
Blood Donation Rule: रक्तदान को महादान कहा जाता है. रक्तदान करने से आप दूसरे जरूरतमंद लोगों की जान बचा सकते हैं. कई जगहों पर रक्तदान के शिविर लगे होते हैं ऐसे में लोग ब्लड डोनेट करते रहते हैं. लेकिन अक्सर लोगों को ब्लड डोनेट करने के बाद चक्कर आने लगते हैं. रक्तदान करने के बाद सिर चकराने लगता है और कमजोरी महसूस होने लगती है. ब्लड डोनेट करने के बाद चक्कर आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं आइये आपको इसके बारे में बताते हैं. साथ ही जानते हैं कि, रक्तदान के बाद चक्कर आने को कैसे रोक सकत हैं?
ब्लड प्रेशर में गिरावट
खून देने से शरीर में खून की मात्रा कम हो जाती है जिसके कारण ब्लड प्रेशर कम हो सकता है. बीपी लो होने की वजह से चक्कर आ सकते हैं. इससे आपको कमजोरी भी महसूस हो सकती है.
घबराहट और तनाव
ब्लड डोनेट करने पर घबराहट भी हो सकती है जिसके कारण आपको तनाव हो सकता है. तनाव और घबराहट के कारण चक्कर आ सकते हैं. इसलिए आपको घबराना नहीं चाहिए.
डिहाइड्रेशन के कारण
अगर रक्तदान से पहले आप पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं तो शरीर में पानी की कमी हो सकती हैं. ऐसे में डिहाइड्रेशन के कारण चक्कर आ सकते हैं.
तेजी से उठना
कई लोग ब्लड डोनेट करने के बाद अचानक तेजी से उठते हैं जिसके कारण चक्कर आ सकते हैं. खून देने के बाद शरीर में खून की मात्रा के साथ तालमेल बिठाने में समय लगता है. अगर आप अचानक से उठ जाते हैं तो चक्कर आ सकते हैं.
- शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए ब्लड डोनेट करने से पहले खूब पानी पिएं.
- खाली पेट रक्तदान नहीं करना चाहिए. आपको रक्तदान से पहले हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, सूखे मेवे खाने चाहिए.
- आपको ब्लड डोनेट के दौरान घबराना नहीं है. रक्तदान के दौरान गहरी सांसें लें और तनाव न लें.
- ब्लड डोनेट करने के बाद आपको एकदम से खड़ा नहीं होना है. धीरे-धीरे खड़े हों.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और लोक मान्यताओं पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.