Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Fatty Liver Symptoms: महिलाओं में तेजी से बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, ये लक्षण दिखते ही हो जाएं अलर्ट

Fatty Liver Symptoms: बता दें ये सिर्फ पुरुषों को ही नहीं बल्कि महिलाओं को भी तेजी से अपने चपेट में लेने लगी है. ऐसे में अगर आपको ये लक्षण दिखें तो तुरंत सावधान हो जाएं... 

Latest News
Fatty Liver Symptoms: महिलाओं में तेजी से बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, ये लक्षण दिखते ही हो जाएं अलर्ट

fatty liver in women 

Add DNA as a Preferred Source

Fatty Liver Symptoms- इन दिनों खराब खानपान और जीवनशैली के कारण लोगों में डायबिटीज और दिल की बीमारियों का खतरा तो बढ़ ही रहा है, साथ ही फैटी लिवर की समस्या भी अब लोगों को तेजी से अपनी चपेट में लेने लगी है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक लिवर से जुड़ी इस बीमारी में एक्स्ट्रा फैट जमा हो जाता है और इस स्थिति को हेपेटिक स्टिओटोसिस भी कहा जाता है.

बता दें ये सिर्फ पुरुषों को ही नहीं बल्कि महिलाओं को भी तेजी से अपने चपेट (Fatty Liver Symptoms) में लेने लगी है. ऐसे में अगर आपको ये लक्षण दिखें तो तुरंत सावधान हो जाएं... 

जान लें क्या हैं फैटी लिवर के लक्षण 
 
- पेट में भारीपन या हल्का दर्द महसूस हो सकता है 
- बिना किसी भारी काम के थकान महसूस हो सकता है
- एनर्जी की कमी महसूस हो सकती है
- वजन के बढ़ने की समस्या हो सकती है
- भूख न लगना, जी मचलाना
- फोकस करने में दिक्कत होने की समस्या हो सकती है. 

क्या हैं फैटी लिवर के कारण

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर शरीर में खासकर पेट के आसपास बहुत ज्यादा फट जमा है तो ये समस्या फैटी लीवर की बड़ी वजह बन सकती है, बता दें कि डायबिटीज या प्री-डायबिटीज की कंडीशन में इंसुलिन ठीक से काम नहीं करता है इससे भी लिवर में फैट जमा होने लगता है. 
 
इसके अलावा अगर ब्लड में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है तो भी ये लिवर पर बुरा असर डालता है और फैट जमा होने लगता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक महिलाओं में मेनोपॉज के समय या पीसीओएस जैसी कंडीशन में हार्मोन गड़बड़ हो जाते हैं और इस वजह से शरीर में फैट जमा होने लगती है. इसका असर लिवर पर भी असर पड़ता है. 

वहीं क्रैश डाइट या बहुत तेजी से वजन कम करने वाले तरीके भी लिवर पर बुरा असर डालते हैं और इस कारण लिवर फैट की समस्या बढ़ सकती है. साथ ही आज के समय में महिलाएं भी शराब का सेवन ज्यादा करती हैं, इससे भी लिवर को नुकसान पहुंचता है. 

समय रहते कर लें बीमारी की पहचान 

समय रहते फैटी लिवर की पहचान न की जाए तो इससे आगे चलकर लिवर में सूजन हो सकता है और घाव बन सकते हैं और गंभीर मामलों में लिवर फेल भी हो सकता है. बता दें कि जो महिलाएं मेनोपॉज के बाद की उम्र में हैं और जिन्हें PCOS, मोटापा या डायबिटीज की समस्या है उनमें इसका खतरा ज्यादा होता है.  

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें. 

 देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement