Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

पति, पत्नी और वो... इन दिनों तेजी से बढ़ रहे Extramarital Affair के मामले, टूट रहे लोगों के घर

Extramarital Affairs Reasons: आजकल शादीशुदा कपल्स एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर खूब कर रहे हैं. इन दिनों यह बहुत ही आम बात हो गई है. एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में पति या पत्नी पार्टनर की जगह किसी दूसरे से संबंध बनाकर रखता है.

Latest News
पति, पत्नी और वो... इन दिनों तेजी से बढ़ रहे Extramarital Affair के मामले, टूट रहे लोगों के घर

Extra Marital Affair

Add DNA as a Preferred Source

Extramarital Affairs: इन दिनों डेटिंग और चैटिंग का चलन खूब चल रहा है. ऐसे में लोगों के लिए सच्चा प्यार ढूंढ पाना बहुत ही मुश्किल है. प्यार को बनाए रखना और रिश्तों को चलाना और भी चुनौतियां भरा काम बन गया है. शादीशुदा कपल एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर कर अपने पार्टनर के साथ धोखा करते हैं. जीवनसाथी को छोड़कर किसी अन्य शख्स के साथ रिश्ता बनाते हैं. पिछले कई दिनों ऐसे मामले सामने आए हैं जो इस बात की पुष्टि करते हैं.

रिश्तों को शर्मसार करने वाले मामले

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के कारण मेरठ की मुस्कान ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को जान से मार डाला. उसने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पहले सौरभ की हत्या की, फिर लाश के टुकड़े कर ड्रम में भरकर सील कर दिया. जयपुर में पत्नी ने अपने पति के टुकड़ों किए. ऐसे कई सारे मामले समय-समय पर सामने आते रहते हैं. जो कहीं न कहीं एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के कारण होता है.

क्या है एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के कारण? (Extramarital Affair Causes)

- पति-पत्नी के बीच सेक्सुअल डिजायर पूरी न होना या रिश्तों में रोमांस की कमी के कारण आपका पार्टनर किसी और के साथ संबंध बना सकता है.
- प्यार में इमोशनल रिश्ता मजबूत होना बहुत ही जरूरी होता है. लेकिन कई बार इमोशनल रिश्ता कमजोर होने की वजह से पार्टनर भटक सकता है.

- शादीशुदा जिंदगी में तनाव होना या पार्टनर का पहले से किसी और के प्रति आकर्षण एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का कारण बन सकता है.
- कई बार शारीरिक तौर पर सेटिस्फाई न होने पर पार्टनर किसी और के साथ संबंध रख सकता है. रिश्तों के टूटने की वजह आर्थिक तंगी भी हो सकता है.

कैसे निकलें एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से बाहर?

एक्‍स्‍ट्रा मैर‍िटल अफेयर पर‍िवारों तबाह कर देता है. किसी का अपने पार्टनर के अलावा कहीं कोई संबंध है तो इन तरीकों से इससे बाहर निकल सकते हैं. पॉर्टनर से बात करें और अपने अफेयर के बारे में जानकारी दें. साथ ही भविष्य में ऐसी गलती न करने का वादा करें. किसी भी अवैध रिश्तों के संपर्क में न आएं. पॉर्टनर के साथ समय बिताएं और काउंलसर की मदद लें.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement