लाइफस्टाइल
Cigarette Side Effects: सिगरेट के अंदर निकोटिन होता है जो मस्तिष्क पर असर करता है. निकोटिन दिमाग में जाकर नशे की तल को पैदा करती है.
Cigarette Addiction: लोग दोस्तों के साथ मजे-मजे में सिगरेट पीना शुरू करते हैं लेकिन धीरे-धीरे ये आदत लत में बदल जाती है. सिगरेट पीना गंभीर स्वास्थ्य समस्या का कारण बन सकता है. इंसान को सिगरेट पीने की लत क्यों लग जाती है इसके पीछे क्या कारण हैं और सिगरेट की लत को कैसे दूर कर सकते हैं चलिए इस बारे में बताते हैं.
सिगरेट के अंदर निकोटिन होता है जो मस्तिष्क पर असर करता है. निकोटिन दिमाग में जाकर नशे की तल को पैदा करती है. इससे दिमाग में डोपामाइन का स्तर बढ़ जाता है जिससे आनंद की प्राप्ति होती है. इसी वजह से लोगों को सिगरेट की लत लग जाती है. यहीं वजह है कि, लोगों को सिगरेट पीने का मन करने लगता है.
सिगरेट की लत लगने के और भी कारण हो सकते हैं. तनाव, चिंता, उदासी को दूर करने के लिए भी लोग सिगरेट का सहारा लेते हैं. लंबे समय तक सिगरेट पीते हैं तो यह लत में बदल जाती है. कई लोग सामाजिक दबाव के कारण भी सिगरेट पीने लगते हैं. आप चाहे तो इन तरीकों से सिगरेट को छोड़ सकते हैं.
सिगरेट छोड़ने के तरीके
- काउंसलिंग या किसी डॉक्टर से धूम्रपान छोड़ने के बारे में सलाह ले सकते हैं. वह इसे छोड़ने के लिए प्रभावी तरीके बताएंगे.
- डॉक्टर से सिगरेट छोड़ने के लिए दवाएं भी ले सकते हैं. दवा की मदद से भी धूम्रपान को छोड़ सकते हैं.
- आप सिगरेट को किसी चीज से रिप्लेस कर सकते हैं. पैच, गम और नाक की स्प्रै से निकोटीन ले सिगरेट की लत को कम कर सकते हैं.
- अपनी दिनचर्या में व्यायाम, योग, ध्यान हेल्दी आहार को शामिल कर सिगरेट छोड़ने के चुनौतिपूर्ण काम को आसानी से कर सकते हैं.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.