लाइफस्टाइल
Natasha Poonawala मेट गाला 2022 में अपने फैशन की वजह से खूब चर्चा बटोर रही हैं.
डीएनए हिंदी: नताशा पूनावाला ( Natasha Poonawala ) का नाम व्यावसायिक दुनिया के साथ बॉलीवुड और फैशन की दुनिया में भी खूब चर्चित रहता है. नताशा पूनावाला कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने वाली वैक्सीन के निर्माता कंपनी एसआईआई के सीईओ अदार पूनावाला की पत्नी हैं. उन्हें एक प्रसिद्ध फैशनिस्टा और सोशलाइट के तौर पर भी जाना जाता है. साथ ही वह विलू पूनावाला फाउंडेशन की अध्यक्ष भी हैं.
भले ही नताशा बॉलीवुड से नहीं जुड़ी हुई हैं, मगर उनकी फैशन सेंस के बड़े-बड़े स्टार्स मुरीद हैं. वह अक्सर करीना कपूर खान, मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर, करण जौहर, सोनम कपूर और अन्य बॉलीवुड हस्तियों के साथ दिख जाती हैं. फैशन के साथ-साथ नताशा सोशल मीडिया पर भी खूब ऐक्टिव रहती हैं.
हाल ही में नताशा पूनावाला ने मेट गाला 2022 के अवसर पर रेड कार्पेट पर भारतीय फैशन का प्रतिनिधित्व किया और इनका यह फैशन स्टाइल खूब चर्चा में है. फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ( Sabyasachi Mukherjee ) द्वारा डिजाइन की गई इस साड़ी ने रेड कार्पेट पर खूब चर्चा बटोरी है. इस अनोखे ड्रेस के कारण नताशा को मेट गाला नाइट की बेस्ट ड्रेस्ड सेलेब्रिटीज की लिस्ट में भी शामिल किया गया.
यह भी पढ़ें: Met Gala 2022 में इन सेलेब्स ने उड़ाई फैशन की धज्जियां, देखकर छूट जाएगी आपकी हंसी
गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.
हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.