Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

White Hair Solution: सफेद बालों को काला करने के लिए अपनाएं फिटकरी का ये नुस्खा, इस चीज में मिलाकर लगाएं

White Hair Black Kaise Kare: बालों के सफेद हो जाने के कारण लोगों का कॉन्फिडेंस कम होता है. ऐसे में लोग बालों को काला करने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं. आप फिटकरी के इस्तेमाल से बालों को काला कर सकते हैं.

Latest News
White Hair Solution: सफेद बालों को काला करने के लिए अपनाएं फिटकरी का ये नुस्खा, इस चीज में मिलाकर लगाएं

White Hair Solution

Add DNA as a Preferred Source

White Hair Problem: आजकल अधिकतर लोगों को बालों के सफेद होने की समस्या का सामना करना पड़ता है. 25-30 साल की कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद हो रहे हैं. बदलते लाइफस्टाइल और पोषण की कमी के कारण ऐसा हो रहा है. अगर कम उम्र में बाल सफेद हो जाते हैं तो लोगों का कॉन्फिडिंस कम होता है. ऐसे में हम आपको बताएंगे कि, कैसे इन सफेद बालों को आसानी से काला कर सकते हैं. आप फिटकरी का इस्तेमाल कर सफेद बालों को काला कर सकते हैं.

सफेद बालों के लिए फिटकरी का इस्तेमाल

फिटकरी का इस्तेमाल करके आप सफेद बालों को काला कर सकते हैं. फिटकरी में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और क्लीनिंग गुण होते हैं. यह स्किन और स्कैल्प के लिए अच्छी होती है. फिटकरी को बालों में लगाने से स्कैल्प को साफ रखने, डैंड्रफ कम करने और बालों की जड़ों को मजबूत करने में मदद मिलती है. आप इसमें नारियल तेल को मिलाकर लगाने से बालों को काला भी कर सकते हैं.

Hair Care: देसी नुस्खों का कमाल! बालों को रखना है काला, घना और शाइनी तो ऐसे करें इस्तेमाल

नारियल तेल और फिटकरी

नारियल तेल में फैटी एसिड और पोषण तत्व होते हैं जो बालों के लिए जरूरी है. आप नारियल तेल के साथ फिटकरी मिलाकर बालों में लगा सकते हैं. इसके लिए आपको 1 फिटकरी का टूकड़ा और 2-3 चम्मच नारियल तेल चाहिए होगा. चलिए इस नुस्खे को बनाने और इस्तेमाल के तरीके के बारे में आपको बताते हैं.

कैसे इस्तेमाल करें नारियल तेल और फिटकरी?

- सबसे पहले फिटकरी को पीसकर इसका पाउडर बना लें. इसके बाद नारियल तेल को एक पैन में गर्म करने के लिए रख दें.
- तेल गर्म करें और इसमें फिटकरी का पाउडर मिक्स करें. इसे पकाने के बाद ठंडा कर लें और स्कैल्प की मालिश करें. करीब आधा घंटे बाद बालों को शैंपू से धो लें.
- आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में 2 से 3 बार कर सकते हैं. आपके स्कैल्प पर कोई चोट या घाव है तो इसे लगाने से बचें. इसे हमेशा ताजा बनाकर ही लगाएं. इसे स्टोर करके न रखें.

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement