लाइफस्टाइल
White Hair Problems: आजकल लोगों में सफेद बालों की समस्या बहुत ही आम हो गई है. उम्र के साथ बाल सफेद होना सामान्य बात है लेकिन कम उम्र में बाल सफेद होने से कॉन्फिडेंस कम होता है. अगर आपके बाल सफेद हो रहे हैं तो इन्हें काला करने के लिए इन उपायों को अपना सकते हैं.
White Hair Solutions: कई लोगों के बाल कम उम्र में ही सफेद होने लगते हैं. आप भी उन्हीं में से एक हैं तो बालों को काला करने के तरीकों के बारे में जरूर खोज रहे होंगे. आपको बताते हैं कि, आजकल कई कारणों से कम उम्र में लोगों के बाल सफेद होने लगते हैं. जैसे तनाव, पोषण की कमी, आनुवंशिक कारण और मेडिकल कंडीशन इसमें शामिल है. आपके बाल कम उम्र में सफेद हो गए हैं और जवानी में बूढ़े नजर आने लगे हैं तो यहां बताए इन उपायों को अपनाकर बालों को काला कर सकते हैं. आइये आपको इनके बारे में बताते हैं.
बालों को काला करने के लिए उपाय (White Hair Home Remedy)
प्याज
बालों के लिए प्याज का इस्तेमाल करना अच्छा होता है. आप प्याज के रस को बालों की जड़ों पर लगा सकते हैं. इससे बालों को हेल्दी बनाने में मदद मिलती है. आप स्कैल्प पर प्याज का रस लगाकर इन्हें काला भी कर सकते हैं. आप जैतून के तेल में प्याज के रस को मिलाकर बालों में लगा सकते हैं.
आंवला
आंवला सेहत के साथ ही बालों और स्किन के लिए भी अच्छा होता है. आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है. आप आंवला के पाउडर को नारियल के तेल में मिक्स करके बालों में लगा सकते हैं. इससे बालों को काला करने के साथ ही हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है. यह बालों के सफेद होने की समस्या को रोक देता है.
मेहंदी
सफेद बालों से परेशान हैं तो इन्हें तुरंत काला करने के लिए आप मेहंदी का इस्तेमाल कर सकते हैं. बालों में मेहंदी लगाकर इन्हें नेचुरली काला कर सकते हैं. इसके लिए आप लोहे के बर्तन में मेहंदी को घोलें और रातभर के लिए रखा रहने दें. आप इसमें आंवला पाउडर मिक्स करके बालों में लगा सकते हैं. मेहंदी लगाने के बाद आधा से एक घंटा इसे सूखने दें और फिर बालों को शैंपू से धो लें.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.