Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

White Hair Remedy: सफेद बालों को मिनटों में काला कर देगी ये नेचुरल डाई, लगाते ही जड़ों तक काले हो जाएंगे बाल

महिला हो या पुरुष उनके लिए बाल काफी जरूरी होते हैं. यह उनकी सुंदरता को बढ़ाते हैं, लेकिन आज के समय में बेहद कम उम्र में सफेद होते बालों से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं. ऐसे में यह नेचुरल डाई सफेद बालों से छुटकारा दिला सकती है.

Latest News
White Hair Remedy: सफेद बालों को मिनटों में काला कर देगी ये नेचुरल डाई, लगाते ही जड़ों तक काले हो जाएंगे बाल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: (White Hair Remedies) महिला हो या फिर पुरुष उनकी खूबसूरती में बाल अहम भूमिका निभाते हैं. चमकते चेहरे के साथ काले बाल किसी भी व्यक्ति की सुंदरता को बढ़ा देते है, लेकिन आज के समय में खराब खानपान और लाइफस्टाइल के चलते बाल बेहद कम उम्र में सफेद हो जाते हैं. इसकी वजह से बहुत से लोगों को शर्मिंदगी का शिकार होना पड़ता है. ऐसे में बहुत सी म​हिलाएं और पुरुष बालों को फिर से काला करेन के लिए कलर और डाई का सहारा लेते हैं. मार्केट में मिलने वाले कैमिकल युक्त डाई और कलर आपके बालों से लेकर आंखों तक को नुकसान पहुंचाते हैं. ऐसे में नेचुरल डाई का इस्तेमाल कर आप सफेद बालों को मिनटों में जड़ों तक काला कर सकते हैं. इसके लिए आपको ज्यादा खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. अगर आप भी बाहरी प्रॉडक्ट्स और उनके साइड इफेक्ट्स परेशान हो गए हैं तो घर पर ही नेचुरल डाई तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसे तैयार करने से लेकर लगाने का आसान तरीका...

नेचुरल डाई को बनाने के लिए इन 5 चीजों की है जरूरत

घर पर नेचुरल डाई को बनाने के लिए आपको केवल इन छह चीजों को जरूरत पड़ती है. इसके लिए सबसे पहले रसोई में रखा कॉफी पाउडर लें. इसके बाद नीम पाउडर, आंवला पाउडर, कलौंजी और मेंहदी लें. साथ ही लोहे की कड़ाही लें. 

इन चीजों में होते हैं ये पोषक तत्व

घर पर हेयर डाई के लिए इस्तेमाल की जानें वाली चीजें जैसे कलौंजी, मेंहदी, आंवाला पाउडर,  नीम और कॉफी में आयरन, कैल्शियम, सोडियम, फाइबर, विटामिन सी, फास्फोरस, प्रोटीन और पोटैशियम पाया जाता है, जो बालों के सेहत मंद बनाएं रखता है. यह रोम छिद्रों में जाकर बालों को जड़ों से मजबूत करता है. हेयर फॉल को रोकता है. 

ऐसे तैयार करें नेचुरल डाई

घर पर नेचुरल डाई तैयार करने के लिए लोहे की कड़ाही को गर्म कर लें. इसमें कलौंजी के कुछ बीजों को डालकर भून लें. इसके अच्छे भून जाने पर कड़ाही में कॉफी पाउडर, नीम पाउडी, आंवला पाउडर और मेंहदी डाल दें. अब इसमें एक गिलास पानी मिक्स करें. इस पेस्ट को करीब 10 से 15 मिनट तक गैस पर पकने दें. जब यह पेस्ट के रूप में तैयार हो जाएं तो गैस बंद कर कड़ाही को नीचे उतार लें. इसे ठंड होने के लिए रख दें. ठंडा होने के बाद आप इसे आसानी से बालों पर लगा सकते हैं.  

इस तरह बालों पर लगाएं नेचुरल डाई

अब बालों को अच्छे से काला करने के लिए हेयर डाई को ब्रश की मदद से जड़ों से नीचे तक लगाएं. आप चाहे तो इसे हाथों से भी लगा सकते हैं. बालों इसे अच्छे से लगाने के बाद एक से डेढ़ घंटे तक छोड़ दें. इसके बाद बालों को साफ ठंडे पानी से धो लें. आप देखेंगे ​कि बाल जड़ों तक एक दम काले और शाइन करने लगेंगे. यह डाई आपके बालों को सिर्फ काला ही नहीं करेगी, जड़ों तक मजबूत भी बनाएंगी. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement