लाइफस्टाइल
आपके सफेद बाल उम्र से पहले बूढ़ा दिखा रहे है? तो केमिकल कलर नहीं, बल्कि होममेड कलर से इन्हें रंगें. ये न केवल सफेदी छुपाएंगे बल्कि शाइनी भी बनाएंगे.
कम उम्र में बालों का सफेद होना आम बात होती जा रही है. अगर आप इसे छुपाने के लिए केमिकल कलर का यूज करते हैं तो तय है ये सफेदी और बढ़ेगी और आपके बाल और तेजी खराब होंगे. बालों को टूटना और जड़ से टूटने का भी केमिकल कलर एक बड़ा कारण होते हैं.
लेकिन ऐसा नहीं है कि आप अगर कलर यूज न करें तो आपके बाल काले नहीं हो सकते. यहां आपको कुछ ऐसे देसी नुस्खे बताने जा रहे हैं जो आपके बालों के सफेदी से छुटकारा दिला देंगें और इसका कोई भी साइड इफैक्ट भी नहीं होगा.
सफेद बालों को काला करने के लिए घरेलू उपाय
बालों को काला करने के लिए 2 चम्मच आँवला पाउडर और 3 चम्मच नारियल तेल को एक बर्तन में ले और उसको गरम कर लें फिर तेल को ठंडा होने दे और जब तेल ठंडा हो जाये तो उस तेल से अपने बालों की जड़ो में लगाकर अच्छे से मसाज करें फिर रात भर इस तेल को आप लगा रहने दे और इस प्रक्रिया को आप हफ़्ते में 2 बार कर सकते है. देखते ही देखते कुछ दिनों में आपके बालों की सफेदी भी गायब होगी और बालों का झड़ना भी.
काली कॉफी से बाल हो होंगे नेचुरली काले
काली कॉफी से बाल नेचुरली काले हो जाते है. काली कॉफी का इस्तेमाल एनर्जी ड्रिंक के तौर पर भी किया जाता है लेकिन काली कॉफी आपके सफेद बालों को काला करने में भी मदद कर सकती है इसके लिए आप सबसे पहले 2 कप पानी उबालकर उसमें 4 चम्मच ब्लैक कॉफी पाउडर मिला ले. फिर उस पानी को ठंडा करके अपने बालों में लगा ले और फिर करीब 1 घंटे बाद कॉफी वाले पानी को निकाल दे.
मेहंदी में चायपत्ती हल्दी और इंडिगो मिलाकर लगाएं
बालों को काला करने के लिए सबसे आसान, असरदार और कारगर नेचुरल डाई है, मेहंदी में चायपत्ती,हल्दी और इंडिगो को मिला कर लगाना. हरी मेहंदी और इंडिगो पाउडर को बराबर हिस्से में लें और उसमें 3 चम्मच हल्दी मिला लें और चाय पत्ती के पानी में इसे घोल कर बालों में लगा लें. 2 घंटे बाद बाल धो लें और आपके सफेद बाल काले नजर आने लगेंगे. ये करीब 20 दिन तक चलेगा. फिर दोबारा आप ये प्रक्रिया दोहरा लें, बाल काले, चमकदार और नेचुरली मजबूत होने लगेंगे.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.