लाइफस्टाइल
अलकनंदा और मंदाकिनी या ब्रह्मपुत्र को देखकर आपको लगता होगा कि ये सबसे तेज बहाव वाली नदियां हैं लेकिन आपको क्या सच में ये बता है कि देश में कौन सी नदी सबसे तेज बहती है.
भारत दुनिया का एक ऐसा देश है जहां करीब 200 छोटी-बड़ी नदियां बहती हैं. लेकिन क्या आपके मन में कभी ये सवाल आया है कि देश की सबसे तेज़ बहने वाली नदी कौन सी है? अगर आप नहीं जानते तो आज इसका जवाब सुनकर आप चौंक जाएँगे.
भारत को दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में गिना जाता है, जहां विविध संस्कृतियां और भाषाएं हैं. यह एक ऐसा देश है जहां लगभग 200 छोटी-बड़ी नदियाँ बहती हैं. इन सभी नदियों की अपनी पहचान और विशेषता है.
गंगा है देश की सबसे लंबी नदी
देश में गंगा और यमुना जैसी पवित्र नदियाँ हैं जिन्हें मां का दर्जा दिया जाता है और उनकी पूजा की जाती है. इनमें से देश की जीवन रेखा गंगा नदी भारत की सबसे लंबी नदी है, जिसकी लंबाई लगभग 2500 किलोमीटर है.
लेकिन देश की सबसे तेज़ बहने वाली नदी कौन सी है? यानी भारत की कौन सी नदी सबसे तेज़ बहती है? ये एक ऐसा सवाल है जो किसी न किसी के दिमाग में ज़रूर आया होगा.
गंगा-यमुन या अलकनंदा का बहाव भी इसके आगे कम
लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि गंगा-यमुना और अलकनंदा या मंदाकिनी जैसी नदियां इस नदी की तुलना में धीमी हैं. तीस्ता नदी को भारत की सबसे तेज बहने वाली नदी माना जाता है.
सिक्किम से निकलती है ये नदी
यह नदी सिक्किम में हिमालय से निकलती है और बंगाल की खाड़ी में जाकर मिलती है. यहां हम स्पष्ट कर दें कि यह जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध विभिन्न स्रोतों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.