Advertisement

Where to Place Inverter: घर में इन जगहों पर भूलकर भी ना लगवाएं इन्वर्टर, खराब होने में नहीं लगेगा टाइम

Where to Place Inverter: आपकी कुछ गलतियों की वजह से इन्वर्टर और इसकी बैटरी जल्दी खराब हो सकती है. अगर आप भी यह गलती कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं..

Where to Place Inverter: घर में इन जगहों पर भूलकर भी ना लगवाएं इन्वर्टर, खराब होने में नहीं लगेगा टाइम

घर में इन जगहों पर भूलकर भी ना लगवाएं इन्वर्टर, खराब होने में नहीं लगेगा टाइम

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कई जगहों पर लाइट इतनी जाती है कि लोग परेशान होकर घर में इन्वर्टर लगवा लेते हैं. इन्वर्टर खासतौर पर गर्मी के दिनों में बहुत काम आता है, इससे लाइट जाने पर पंखा और लाइट चल जाता है. यही वजह है कि बड़ी संख्या में लोग घरों पर इन्वर्टर लगवा लेते हैं. लेकिन इसके रखरखाव को लेकर बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत होती है, क्योंकि आपकी कुछ गलतियों की वजह से इन्वर्टर और इसकी बैटरी जल्दी खराब हो सकती है. बहुत से लोग इसपर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं और इससे यह जल्दी खराब हो जाता है. दरअसल, हम बात कर (Where to Place Inverter) रहे है इन्वर्टर की बैटरी को गलत जगह पर रखने की. अगर आप भी यह गलती कर रहे हैं, तो सावधान हो जाएं और इन्वर्टर की बैटरी को सही जगह पर रखें..

बेडरूम में 

कई लोग इन्वर्टर की बैटरी को बेडरूम में रखते हैं, लेकिन ऐसा करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है. क्योंकि वेंटिलेशन की कमी के कारण इसमें से जहरीली गैस निकलने लगती है और इससे रूम का टेंपरेचर हमेशा बढ़ा हुआ रहता है. इतना ही नहीं, ऐसी स्थिति में टेबुलर बैटरी के फटने का खतरा भी होता है, इसलिए जाल माल की हानि से बचने के लिए भी इन्वर्टर बेडरूम में नहीं रखना चाहिए. 

यह भी पढ़ें-बाथरूम की बाल्टी और मग हैं पीले, इस ट्रिक से फटाफट क्लीन होगा सब

बालकनी में 

कई लोग अच्छे वेंटिलेशन के लिए बैटरी को बालकनी में रखते हैं, लेकिन यह जगह भी इन्वर्टर बैटरी के लिए सेफ नहीं है, क्योंकि यहां नमी और डस्ट का बहुत अधिक होता है और अगर आप यहां बैटरी रखते हैं, तो इससे बैटरी के जल्दी खराब होने का खतरा रहता है. 

किचन में 

किचन में इन्वर्टर नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इस जगह पर पानी का काम ज्यादा होता है और गैस चूल्हा के इस्तेमाल के कारण यहां नमी सबसे ज्यादा होती है. ऐसे में अगर आप अपने रसोई में इन्वर्टर रखते हैं तो यह जल्दी खराब हो सकता है. 

यह भी पढ़ें- इन घरेलू उपाय से 15 मिनटों में चमकदार बनाएं अपने अंडरआर्म्स
 
इस बात का भी रखे ध्यान

बता दें कि इन्वर्टर की बैटरी को कभी भी फर्श पर नहीं रखना चाहिए और इसे लंबे समय तक चलाने के लिए हमेशा ऊंचे जगह का चुनाव करें. साथ ही इसके आसपास सफाई का भी पूरा ध्यान रखें. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement