Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

सेहत का पावरहाउस है गेहूं के जवारे, रोज खाने से मिलेंगे ये कमाल के फायदे

Wheat sprout benefits: गेहूं के जवारे को पोषक तत्वों का भंडार माना जाता है जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है. आइए जानें इसके फायदे और इसका सेवन कैसे करें.

Latest News
सेहत का पावरहाउस है गेहूं के जवारे, रोज खाने से मिलेंगे ये कमाल के फायदे

wheat sprouts

Add DNA as a Preferred Source

आयुर्वेद में ऐसी कई चीजें पाई जाती हैं जो हमारी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं. इन्हीं में से एक है गेहूं के जवारे, जिसे व्हीटग्रास भी कहते हैं. यह एक चमत्कारी औषधि है जिसे पोषक तत्वों का भंडार माना जाता है. इसे गेहूं के पौधे के अंकुरित होने के बाद पहली कोमल हरी पत्तियों से बनाया जाता है. इसे अपनी डाइट में शामिल करने से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं, जिसमें इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर डायबिटीज को नियंत्रित करना शामिल है. आइए यहां जानते हैं  गेहूं के जवार से सेहत को क्या-क्या फायदे मिलते हैं और आप इसका सेवन कैसे कर सकते हैं.

गेहूं के जवार के फायदे

पोषण का अच्छा स्रोत
गेहूं के जवारे में विटामिन, आयरन, कैल्शियम और अमीनो एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं. यह शरीर को पोषण देता है और एनर्जी लेवल को बढ़ाते है.

शरीर को डिटॉक्स करें 
इसमें  क्लोरोफिल पाया जाता है जो एक पावरफुल डिटॉक्सिफाइंग एजेंट के रूप में काम करता है. यह खून को साफ करता है औक लिवर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है.

इम्यूनिटी बढ़ाता है
इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में गेहूं के जवारों बहुत मदद करता है. यह शरीर को संक्रमण और बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है, जिसके कारण आप कम बीमार पड़ते हैं.

ब्लड शुगर के लिए फायदेमंद 
गेहूं के जवारे  ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है, जो डायबिटीज मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है. यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद कर सकता है, जिससे हृदय स्वास्थ्य बेहतर रहता है. 

पाचन में 
इसमें कई ऐसे एंजाइम पाए जाते है जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. यह पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे कब्ज और एसिडिटी से राहत दिला सकता है.


यह भी पढ़ें:कोरोना से बचाना है तो इन चीजों का सेवन बढ़ा दें, इम्यून सिस्टम वायरस से लड़ने को होगा सुपरचार्ज


त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
गेहूं के जवारे  को त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. यह त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले डैमेज से बचाता है, जिससे त्वचा चमकदार दिखती है. यह बालों को मजबूत बनाने और सफेद बालों की समस्या को दूर करने में भी मदद करता है.

कैसे करें सेवन
गेहूं के जवारे का सेवन कई तरह से किया जा सकता है, लेकिन आमतौर पर आप इसे जूस या पाउडर के रूप में ले सकते हैं. इसे खाली पेट लेना सेहत के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. 

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement