Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

क्या है Wokefishing Relationship? जानें इस तरह से रिश्ता क्यों बना रहे हैं लोग

Relationship Tips:

Latest News
क्या है Wokefishing Relationship? जानें इस तरह से रिश्ता क्यों बना रहे हैं लोग

Wokefishing in Relationship

Add DNA as a Preferred Source

What Is Wokefishing: आजकल लोग रिलेशनशिप में आने के लिए वोकफिशिंग जैसे नए ट्रेंड को फॉल करते हैं. रिलेशनशिप में ऐसे कई नए-नए ट्रेंड्स सामने आ रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि, रिश्तों को बनाने के लिए वोकफिशिंग खतरनाक हो सकता है. इसके नुकसान से पहले आपको बता देते है कि, वोकफिशिंग क्या है?

क्या है वोकफिशिंग?

वोकफिशिंगयह शब्द दो शब्दों वोक और फिशिंग से मिलकर बना है. वोकफिशिंग का मतलब है कि, किसी को डेटिंग में अट्रैक्ट करने के लिए झूठा दिखावा करना. लोग रिलेशनशिप में आने के लिए और पार्टनर को इंप्रेस करने के लिए उनकी पसंद और विचारों से मेल खाएं ऐसा दिखावा करते हैं.

कोई पर्यावरण संरक्षण, फेमिनिज्म और जानवरों से प्यार की बातें करता है. तो वह अपना बिहेवियर ऐसा कर लेंगे जैसे उन्हें भी सब पसंद है. फेसबुक और इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पर किसी को इम्प्रेस करने के लिए लोग इसका ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. लेकिन ऐसा करना गलत है.


आज है अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस, जानें कब और कैसे हुई इसकी शुरुआत, क्या है इसका महत्व?


क्यों करते हैं लोग वोकफिशिंग?

- मनचाहा पार्टनर पाने के लिए लोग वोकफिशिंग करते हैं. वह ऐसा पार्टनर से मेल खाए ऐसा बर्ताव करते हैं. कई बार झूठे दिखावे का सहारा लेते हैं.
- ऐसी बातों को छुपाने की कोशिश करते हैं जो उन्हें पार्टनर से दूर कर सकती हैं. पार्टनर की पंसद की चीजों पर ज्यादा ध्यान देते हैं.

क्यों खतरनाक है वोकफिशिंग?

वोकफिशिंग लॉन्ग टर्म में ये रिलेशनशिप को खराब कर सकती है. कभी न कभी सच्चाई सामने आएगी जिससे रिश्ते की नींव कमजोर पड़ सकती है. इससे बचने के लिए जरूरी है कि, पार्टनर के विचारों और वैल्यूज पर खुलकर बात करें. अपनी असली सोच शेयर करें. पार्टनर के बारे में जानने के लिए दोस्तों और ऑफिस कलीग की मदद लें.

ख़बरों जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement