लाइफस्टाइल
Vegan Diet Kya Hai: वीगन डाइट खाने वाले लोग न सिर्फ मांसाहारी चीजों से दूर रहते हैं बल्कि, यह लोग पशुओं के उत्पाद को भी नहीं खाते हैं. यह दूध और दूध से बने उत्पाद तक से परहेज करते हैं.
Vegan Diet Plan: शाकाहारी लोग अंडे, मांस-मछली से परहेज करते हैं लेकिन इनसे अलग वीगन डाइट लेने वाले लोग होते हैं. यह लोग पशु ही नहीं पशु के उत्पाद को भी नहीं खाते हैं. वीगन लोग गाय भैंस के दूध और दूध से बनी किसी भी चीज का सेवन नहीं करते हैं. ऐसे में इन लोगों को जरूरी विटामिन्स और प्रोटीन के लिए डाइट में इन चीजों (Vegan Foods) को शामिल करना चाहिए. यहां पर वीगन लोगों के लिए दूध का विकल्प भी बताया गया है. इन चीजों का सेवन शरीर में सभी न्यूट्रिशन की कमी (Vegan Diet) को पूरा करेगा.
प्रोटीन के लिए
शरीर में प्रोटीन की पूर्ति के लिए दालें, टोफू, ड्राई फ्रूट्स , साबुत अनाज और अन्य प्लांट बेस्ड प्रोटीन को शामिल कर सकते हैं. इन चीजों की मदद से शाकाहारी भोजन से ही प्रोटीन की कमी को पूरा कर सकते हैं.
विटामिन के लिए
विटामिन की पूर्ती के लिए प्लांट बेस्ड दूध जैसे बादाम का दूध को पिएं. गाजर, शकरकंद, हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, केल आदि को खा सकते हैं. विटामिन बी12 के लिए पालक, चुकंदर, और मशरूम खा सकते हैं.
मिनरल्स के लिए
बॉडी को जरूरी मिनरल्स की पूर्ति के लिए दालें, टोफू, प्लांट बेस्ड दूध, बादाम, तिल, आयोडीन के लिए आयोडाइज्ड नमक, मैग्नीशियम के लिए डार्क चॉकलेट, बादाम, बीज खा सकते हैं. पोटैशियम के लिए केला, आलू, शकरकंद खाएं.
दूध का विकल्प
वीगन डाइट लेने वाले लोग भैंस और गाय के दूध की बजाय बादाम का दूध, सोया मिल्क, कोकोनट मिल्क और ओट्स मिल्क को पी सकते हैं.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.