Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

क्या है लाबुबू डॉल, सोशल मीडिया पर खूब हो रही चर्चा, जानें कहां से आया इस प्यारी-डरावनी गुड़िया का ट्रेंड?

Cute and Creepy Doll: लाबूबू एक प्रकार का खिलौना है जो इन दिनों काफी ट्रेंड में है. इसमें कई तरह की डॉल्स शामिल है. लाबूबू हांगकांग के डिजाइनर द्वारा बनाई गई एक डॉल है.

Latest News
क्या है लाबुबू डॉल, सोशल मीडिया पर खूब हो रही चर्चा, जानें कहां से आया इस प्यारी-डरावनी गुड़िया का ट्रेंड?

Labubu

Add DNA as a Preferred Source

What is Labubu Doll: लाबूबू एक प्यारी और डरावनी गुड़िया है जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. लोग लाबूबू डॉल के चाबी के छल्ले से लेकर बैग तक इस्तेमाल कर रहे हैं. कई मशहूर हस्तियों को भी इससे जुड़ते हुए देखा है. मार्केट में आए लाबुबू डॉल बैग भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. चलिए जानते हैं कि, आखिरी यह लाबूबू डॉल का ट्रेंड क्या है?

क्या है लाबूबू डॉल? (What is Labubu Doll)

लाबूबू "द मॉन्स्टर्स" ग्रुप का ही एक खिलौना है. यह डॉल अपने नुकीले कानों, बड़ी, चौड़ी आँखों और डरावनी मुस्कान के लिए फेमस है. इस डॉल का डिजाइन नॉर्डिक पौराणिक कथाओं से प्रेरित है. लाबूबू डॉल को हांगकांग में जन्मे डिजाइनर कासिंग लुंग ने बनाया था. इसके बाद 2019 में चीन की खिलौना कंपनी पॉप मार्ट को लाबूबू गुड़िया बनाने का लाइसेंस दिया गया. यह गुड़िया प्यारी और डरावनी होने के कारण ही ट्रेंड में आई है.

फेमस हस्तियों के बीच भी बन गया है ट्रेंड

लाबूबू डॉल का ट्रेंड सिर्फ सोशल मीडिया तक ही सीमित नहीं है. अब यह ट्रेंड कई बड़ी हस्तियों के बीच भी आ गया है. भारतीय अभिनेत्री अनन्या पांडे के पास भी लाबूबू डॉल नजर आई है. इसके अलावा थाई रैपर और गायिका लिसा पीएस भी इसकी दिवानी हो गई हैं. फेमस सिंगर रिहाना और दुआ लीपा को भी लाबूबू की ओर आकर्षित हुई हैं. पूरी दुनिया भर में इसका क्रेज बढ़ता जा रहा है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement